न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जानें भारत में 48 घंटे क्या-क्या करेंगे ट्रंप-मेलानिया, पूरा शेड्यूल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेनालिया के साथ इस सोमवार यानि 24 फरवरी को भारत पहुंचेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Feb 2020 9:30:32

जानें भारत में 48 घंटे क्या-क्या करेंगे ट्रंप-मेलानिया, पूरा शेड्यूल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेनालिया के साथ इस सोमवार यानि 24 फरवरी को भारत पहुंचेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के दो दिवसीय दौरे के लिए भारत में जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में विदेशी मेहमान का स्वागत होगा, तो वहीं ट्रंप अपनी पत्नी के साथ मोहब्बत की निशानी ताजमहल भी जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति करीब 48 घंटे के लिए भारत में होंगे। इस दौरान वह अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली जाएंगे। पिछले आठ महीने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप आठवीं बार मिलेंगे। भारत में डोनाल्ड ट्रंप का क्या-क्या कार्यक्रम होगा, एक नज़र डालिए...

24 फरवरी, अहमदाबाद का कार्यक्रम

- 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे के करीब डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उनका स्वागत एयरपोर्ट पर करेंगे।

- एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम और फिर मोटेरा स्टेडियम तक दोनों नेता एक रोड शो करेंगे। ये रोड शो करीब 22 किमी। का होगा।

- साबरमती आश्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति सिर्फ 15 मिनट के लिए रुकेंगे, जहां पर उन्हें कुछ तोहफे दिए जाएंगे। जिसमें किताबें, तस्वीर और एक चरखा शामिल होगा। यहां पर डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया चरखा चला भी सकते हैं।

- साबरमती आश्रम के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति मोटेरा स्टेडियम पहुचेंगे। यहां पर स्टेडियम के उद्घाटन के अलावा ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-डोनाल्ड ट्रंप संबोधित करेंगे।

- नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कई बॉलीवुड की हस्तियां भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अमेरिकी मेहमानों के लिए लंच का आयोजन किया जाएगा।

100 करोड़ खर्च, 45 परिवार हुए बेघर फिर भी ट्रंप ने कर दिया ट्रेड डील से इनकार

डॉनल्ड ट्रंप भगवान राम नहीं जो स्वागत में 70 लाख भारतीय खड़े रहेंगे : अधीर रंजन

फिल्मों और सीरियल्स में काम कर चुके डोनाल्ड ट्रंप, ये है पूरी लिस्ट

donald trump india visit,donald trump india tour,donald trump in india,donald trump,narendra modi,news

24 फरवरी, आगरा का कार्यक्रम

- अहमदाबाद में लंच के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप आगरा के लिए रवाना होंगे।

- करीब 5 बजे दोनों ताज महल पहुंचेंगे और 45 मिनट के लिए यहां पर रुकेंगे। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप मोहब्बत की निशाने कहे जाने वाले ताज का दीदार करेंगे।

- इसी के बाद दोनों दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

25 फरवरी, नई दिल्ली का कार्यक्रम

- अपने दौरे के दूसरे दिन डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुबह दस बजे राष्ट्रपति भवन में डोनाल्ड ट्रंप का औपचारिक स्वागत किया जाएगा।

- यहां डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप का स्वागत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका स्वागत करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति को इस दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

donald trump india visit,donald trump india tour,donald trump in india,donald trump,narendra modi,news

- 10:45 AM बजे डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप राजघाट जाएंगे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। यहां पर दोनों विजिटर बुक में साइन भी करेंगे।

- सुबह 11:30 बजे नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी।

- इसी बीच मेलानिया ट्रंप दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूल का दौरा करेंगे और बच्चों से मुलाकात करेंगी।

- हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों नेता साझा बयान जारी करेंगे।

- दोपहर 3 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी एंबेसी जाएँगे, जहां पर वो देश के बड़े बिजनेसमैन से मुलाकात करेंगे।

- रात को 8 बजे राष्ट्रपति भवन में दोनों के लिए डिनर का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद रात 10 बजे डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया जर्मनी के लिए रवाना हो जाएंगे।

बता दे, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भारत दौरे पर अपने साथ भारी भरकम प्रतिनिधिमंडल को लेकर आ सकते हैं। संभावना है कि इसमें उनके दामाद जारेड कुशनेर, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) रॉबर्ट लाइटहाइजर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन, ट्रेजरी के सचिव स्टीव मुनचिन, वाणिज्य सचिव विल्बर रॉस और व्हाइट हाउस के कार्यकारी चीफ ऑफ स्टाफ मिक मुलवेनी शामिल हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर