न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

100 करोड़ खर्च, 45 परिवार हुए बेघर फिर भी ट्रंप ने कर दिया ट्रेड डील से इनकार

कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा है कि इतना खर्च होने के बाद भी डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ तुरंत ट्रेड डील करने से इनकार कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Feb 2020 4:52:01

100 करोड़ खर्च,  45 परिवार हुए बेघर फिर भी ट्रंप ने कर दिया ट्रेड डील से इनकार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए भारत में अहमदाबाद को पूरी तरह से सजाया जा रहा है। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को गुजरात आएंगे और अहमदाबाद में विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे लेकिन इस बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा है कि इतना खर्च होने के बाद भी डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ तुरंत ट्रेड डील करने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा, ‘ऐसा लगता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के द्वारा किए जा रहे स्वागत से खुश नहीं हैं। वो इतना नाराज हैं कि उन्होंने भारत के साथ होने वाली ट्रेड डील को रोक दिया है। लगता है कि मोदी जी को ट्रंप की गुड बुक्स में आने के लिए PR एक्सरसाइज़ पर ध्यान देना पड़ेगा।’

फिल्मों और सीरियल्स में काम कर चुके डोनाल्ड ट्रंप, ये है पूरी लिस्ट

ट्रंप का गुजरात दौरा, इन 45 परिवारों के लिए बना मुसीबत

कांग्रेस ने इसी के साथ ही जो तस्वीर साझा की है, उसमें दावा किया है कि इस स्वागत के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च हुए, 45 परिवारों को वहां से हटा दिया गया है। दरअसल, अहमदाबाद में मोटेरा स्टेडियम के आसपास बसे स्लम में रहने वाले 45 परिवारों पर बेघर होने का संकट आ गया है। अहमदाबाद नगर निगम ने 45 परिवारों को उनके रहने की जगह को खाली करने का नोटिस दिया है। निर्माण कार्य में लगे स्लम में रहने वाले करीब 45 परिवारों का कहना है कि उन्हें यहां से जाने के लिए कहा गया है। परिवारों का कहना है कि वे दो दशकों से यहां रह रहे हैं और ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम की वजह से उन्हें यहां से हटाया जा रहा है।

भारत दौरे से पहले बोले ट्रंप- मोदी पसंद लेकिन अभी नहीं कर सकता ट्रेड डील

बता दें कि बुधवार को ही डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में भारत दौरे को लेकर बयान दिया था। डोनाल्ड ट्रंप ने बयान में कहा कि भारत ने अमेरिका के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके दोस्त हैं। भारत के साथ होने वाली ट्रेड डील पर कहा कि अभी वह ट्रेड डील नहीं करेंगे, लेकिन चुनाव के आसपास ये डील हो सकती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत पहुंचने पर उनका 70 लाख लोग एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे। जिसके लिए वह काफी उत्साहित हैं। हालाकि, ट्रंप के इस बयान के बाद देश की सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या ट्रंप भगवान राम हैं जो उनके स्वागत में 70 लाख लोग जुटेंगे? लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर ने पूछा कि ट्रंप के स्वागत में इतने सारे भारतीयों को क्यों जुटना चाहिए? उन्होंने कहा, 'ट्रंप क्या भगवान राम हैं? वह बस अमेरिका के राष्ट्रपति हैं। फिर उनके लिए 70 लाख लोगों को खड़ा करने की क्या जरूरत है? हम हिंदुस्तान के लोग उनकी पूजा करने के लिए खडे़ नहीं होंगे।'

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर