न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डॉनल्ड ट्रंप भगवान राम नहीं जो स्वागत में 70 लाख भारतीय खड़े रहेंगे : अधीर रंजन

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) के स्वागत में 70 लाख भारतीयों के जुटने के दावे को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Feb 2020 12:51:58

डॉनल्ड ट्रंप भगवान राम नहीं जो स्वागत में 70 लाख भारतीय खड़े रहेंगे : अधीर रंजन

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) के स्वागत में 70 लाख भारतीयों के जुटने के दावे को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या ट्रंप भगवान राम हैं जो उनके स्वागत में 70 लाख लोग जुटेंगे? दरअसल, ट्रंप ने अपने भारत दौरे का जिक्र करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे कहा है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से लेकर मोटेरा स्टेडियम तक 70 लाख लोग उनका स्वागत करेंगे। अधीर रंजन ने कहा कि ट्रंप अपने फायदे के लिए भारत आर रहे हैं।

भारत दौरे से पहले बोले ट्रंप- मोदी पसंद लेकिन अभी नहीं कर सकता ट्रेड डील

लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर ने पूछा कि ट्रंप के स्वागत में इतने सारे भारतीयों को क्यों जुटना चाहिए? उन्होंने कहा, 'ट्रंप क्या भगवान राम हैं? वह बस अमेरिका के राष्ट्रपति हैं। फिर उनके लिए 70 लाख लोगों को खड़ा करने की क्या जरूरत है? हम हिंदुस्तान के लोग उनकी पूजा करने के लिए खडे़ नहीं होंगे।'

फिल्मों और सीरियल्स में काम कर चुके डोनाल्ड ट्रंप, ये है पूरी लिस्ट

ट्रंप का गुजरात दौरा, इन 45 परिवारों के लिए बना मुसीबत

भारत दौरे के दौरान ट्रेड डील न करने वाले बयान को लेकर भी उन्होंने अमेरिका पर हमला बोला। अधीर ने कहा कि ट्रंप आ रहे हैं लेकिन वह ट्रेड डील नहीं करना चाहते हैं। वह अमेरिकी उद्योगों के लिए संरक्षण बरकरार रखना चाहते हैं। मतलब वह अमेरिका के बाजार में हमें जाने नहीं देना चाहते हैं। वह ऐलान कर रहे हैं कि भारत विकसित हो गया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हिंदुस्तान में प्रति व्यक्ति आय 2 हजार डॉलर है जबकि अमेरिका में यह 60 हजार डॉलर है। ऐसे में हम विकसित देश कैसे हो गए? दरअसल यह ट्रंप की अमेरिका फर्स्ट की पॉलिसी है, जिसके तहत वह बस अपना धंधा चमकाना चाहते हैं।

namaste trump,kem chho trump,donal trump,adhir ranjan chowdhury,congress,narendra modi,news

आपको बता दे, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर यह कयास लगाए जा रहे थे कि भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील समझौता हो जाएगा। लेकिन न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग के अनुसार ट्रंप ने कहा, 'भारत के साथ एक बहुत बड़ी ट्रेड डील करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें नहीं मालूम कि यह अमेरिकी चुनाव से पहले हो पाएगाी या फिर नहीं।' भारत और अमेरिकी के व्यापारिक रिश्ते पर ट्रंप ने कहा कि भारत ने हमारे साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया है। लेकिन उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें भारत दौरे से उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 2 की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
शराब पीने के कितने समय बाद खराब होने लगता है लिवर? जानें
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका
धनिया की चटनी कितने दिन तक रहती है फ्रेश? जानें फ्रिज में स्टोर करने का सही तरीका