न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत / 20 दिन में 65% की रफ्तार से बढ़ा कोरोना संक्रमण, अमेरिका के मुकाबले 2.5 गुना ज्यादा

5 जून तक दुनिया के 8.1% मरीज भारत में आने लगे। एक जुलाई तक ये हिस्सेदारी 10.8% तक पहुंच गई। 21 जुलाई तक दुनिया के 20% मरीज भारत में मिलने लगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Jul 2020 2:01:23

भारत / 20 दिन में 65% की रफ्तार से बढ़ा कोरोना संक्रमण, अमेरिका के मुकाबले 2.5 गुना ज्यादा

दुनिया में कोरोना वायरस के अब तक 1 करोड़ 49 लाख 38 हजार 697 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 89 लाख 37 हजार 9 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 15 हजार 350 की मौत हो चुकी है। दुनियाभर में अभी 63,721 मरीजों की हालत गंभीर है। पिछले छह महीनों में कोरोना दुनिया के 215 देशों तक पहुंच चुका है। चीन जहां से कोरोना की शुरुआत हुई, वहां ये कंट्रोल कर लिया गया लेकिन, भारत, अमेरिका, ब्राजील और रूस जैसे देशों में इस वक्त ये सबसे तेजी से बढ़ रहा है। पहले 186 दिन में दुनिया में 50 लाख केस आए थे उसके बाद 50 लाख से एक करोड़ पहुंचने में 38 दिन लगे वहीं, एक से डेढ़ करोड़ मरीज बढ़ने में अब सिर्फ 25 दिन ही लगे। दुनियाभर में रोज मिल रहे मरीजों में भारत की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। 15 मई तक दुनिया के 3.8% मरीज भारत में मिल रहे थे। एक जून तक ये हिस्सेदारी बढ़कर 7.3% हो गई। 15 जून तक दुनिया के 8.1% मरीज भारत में आने लगे। एक जुलाई तक ये हिस्सेदारी 10.8% तक पहुंच गई। 21 जुलाई तक दुनिया के 20% मरीज भारत में मिलने लगे।

भारत में पिछले 20 दिनों में 65% का हुआ इजाफा

इस वक्त दुनिया में रोज 2 लाख से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। इनमें से 20% मरीज भारत में मिल रहे हैं। इस वक्त दुनिया के एक चौथाई मरीज सिर्फ अमेरिका में हैं। अमेरिका और ब्राजील में हर रोज आने वाले मामले स्थिर हो चुके हैं। लेकिन, भारत में इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे दुनिया में रोज मिलने वाले मरीजों में भारत की हिस्सेदारी और बढ़ने की आशंका है। भारत में पिछले बीस दिन में हर दिन आने वाले कोरोना के मामलों में 65% का इजाफा हुआ है। ये इजाफा अमेरिका से 2.5 गुना ज्यादा है। जून की शुरुआत में देश में हर दिन औसतन 9 हजार 115 मामले आ रहे थे। पिछले 50 दिन में हर दिन आने वाले मामलों में 300% से ज्यादा का उछाल है। हम यहां भी अमेरिका के मुकाबले ज्यादा हैं। मई की शुरुआत में हर दिन 2 हजार 907 मामले आ रहे थे। तब से अब तक हर दिन आने वाले मामलों में 1171% का इजाफा हुआ है। हमारे देश में संक्रमण की रफ्तार हर महीने तेजी से बढ़ रही है।

दुनिया के दस सबसे संक्रमित देशों में से चार देश ऐसे हैं जहां कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। रूस में जहां मई में 12 हजार के करीब मामले भी आए लेकिन उसके बाद हर रोज आने वाले मामलों का औसत घटा। ऐसे ही चिली में 17 जून के बाद हर रोज आने वाले मामलों का औसत लगातार घट रहा है। ब्रिटेन में अप्रैल में सबसे ज्यादा औसतन साढ़े पांच हजार के करीब मामले आ रहे थे। उसके बाद यहां हर रोज आने वाले मामलों का औसत लगातार घटा है। जुलाई की शुरुआत में ये औसत कुछ सौ तक चला गया था। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में यहां मामले फिर आने लगे हैं। स्पेन में भी कोरोना मार्च-अप्रैल में पीक पर था। उसके बाद यहां कोरोना की रफ्तार लगातार घटी है।

दुनिया के दस सबसे संक्रमित देशों में भारत, साउथ अफ्रीका और मैक्सिको ही ऐसे देश हैं जहां हर रोज आने वाले मामलों की रफ्तार लगातार बढ़ी है।

coronavirus,coronavirus outbreak,coronavirus news,india coronavirus,coronavirus news

अमेरिका / पिछले 50 दिन में हर दिन मिल रहे केस में 200% का इजाफा

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। यहां कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। यहां जुलाई के पहले हफ्ते में रोजाना 53 हजार से ज्यादा मामले आ रहे थे। वहीं अगर 17 से 21 जुलाई की बात करे तो मरीजों के मिलने का आंकड़ा बढ़कर 67 हजार के करीब पहुंच गया। यानी, पिछले बीस दिन में हर दिन मिलने वाले मामले 27% बढ़े हैं। जून की शुरुआत में हर दिन औसतन 22 हजार 765 मामले आ रहे थे। पिछले 50 दिन में इसमें 200% का इजाफा हुआ है। हालांकि, मई की शुरुआत के मुकाबले जून की शुरुआत में अमेरिका में कम मामले आ रहे थे। लेकिन इसके बाद ये लगातार बढ़ रहा है। एक से पांच जुलाई के दौरान यहां हर दिन औसतन 53 हजार से ज्यादा मामले आ रहे थे। 17 से 21 जुलाई के दौरान ये औसत बढ़कर 67 हजार के करीब पहुंच गया। यानी, पिछले बीस दिन में हर दिन मिलने वाले मामले 27% बढ़े हैं।

ब्राजील में घटा संक्रमण

इस वक्त दुनिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश ब्राजील है, लेकिन जुलाई में यहां कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। महीने की शुरुआत में यहां हर रोज औसतन 39 हजार 220 मामले आ रहे थे। जो 21 जुलाई तक घटकर 30 हजार 359 हो गए। यानी, 21 दिन में ब्राजील में हर रोज आने वाले मामलों में 23% से ज्यादा की कमी आई है।

रूस / हर दिन मिलने वाले मरीज लगातार घट रहे


वहीं, रूस में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार में ब्रेक लगा है, जुलाई महीने की शुरुआत में हर रोज जहां औसतन 6 हजार 880 मामले आ रहे थे वहीं, 16 से 20 जुलाई रोज मिलने वाले मरीजों की गिनती में गिरावट आई है। अब रोज औसतन 5 हजार 35 मामले आए। यानी, पिछले बीस दिन में रूस में हर रोज आने वाले मामलों में 27% की कमी आई है।

coronavirus,coronavirus outbreak,coronavirus news,india coronavirus,coronavirus news

साउथ अफ्रीका में कोरोना की रफ्तार अमेरिका से भी तेज

साउथ अफ्रीका उन देशों में शामिल है जहां संक्रमण जुलाई में तेजी से बढ़ा है। यहां पिछले 50 दिन में हर रोज आने वाले मामलों में 482% का इजाफा हुआ है। ये बढ़त भारत और अमेरिका से भी ज्यादा है। 17 से 21 जुलाई के दौरान हर रोज औसतन 11 हजार 515 मामले आए। पिछले बीस दिन में यहां हर रोज आने आने वाले मामलों में 37% का इजाफा हुआ है। यानी, जुलाई के लिहाज से देखें तो सबसे संक्रमित दस देशों में हर रोज आने वाले मामलों में भारत के बाद सबसे ज्यादा इजाफा साउथ अफ्रीका में ही है।

पेरू में जून में बढ़े लेकिन अब जुलाई में गिरे

15 जून तक पेरू में कोरोंना तेजी से फैल रहा था। यहां, हर दिन 5 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज सामने आ रहे थे लेकिन जुलाई में ये गिरकर साढ़े तीन हजार तक आ गई। 17 से 21 जुलाई के दौरान हर रोज औसतन 3 हजार 991 नए मामले सामने आए।

मैक्सिको में भी बढ़ रहा संक्रमण

मैक्सिको में हर दिन आने वाले मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मार्च के शुरुआती 5 दिनों में दो से तीन दिन में एक मामला आ रहा था। अप्रैल शुरू हुआ तो हर रोज 159 मामले आने लगे। मई की शुरुआत में आंकड़ा 1.5 हजार के करीब पहुंच गया तो जून के शुरू में 3.5 हजार। जब जुलाई शुरू हुई तो ये मामले तकरीबन डबल हो गए। अब हर रोज 6 हजार 302 दो मामले आ रहे थे। 17 से 21 जुलाई के बीच ये औसत बढ़कर 6 हजार 352 पहुंच गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका