न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना की रफ़्तार, सिर्फ 30 दिन बढ़े 9 लाख संक्रमित मरीज

रविवार को देश मर कोरोना मरीजों का आंकड़ा 14 लाख के पार हो गया है। देश में संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Jul 2020 11:12:15

देश में कोरोना की रफ़्तार, सिर्फ 30 दिन बढ़े 9 लाख संक्रमित मरीज

रविवार को देश मर कोरोना मरीजों का आंकड़ा 14 लाख के पार हो गया है। देश में संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था। इसके बाद 146 दिनों में संक्रमित मरीज एक से पांच लाख हुए लेकिन 5 से 14 लाख केस होने में सिर्फ 30 दिन का समय लगा। मतलब अब हर दूसरे दिन एक लाख संक्रमित बढ़ रहे हैं। हालाकि, देश के लिए देश में 30 जनवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया था। इसके 110 दिन बाद यानी 10 मई को यह संख्या बढ़कर एक लाख हुई। फिर संक्रमण की रफ्तार में इतनी तेजी आई कि महज 15 दिनों में ही आंकड़ा 2 लाख के पार हो गया।

इसके बाद संक्रमितों की संख्या 2 से बढ़कर 3 लाख होने में महज 10 दिन लगे। 3 से 4 लाख मामले होने में 8 दिन और 4 से 5 लाख मामले होने में केवल 6 दिन लगे। केस बढ़ने की यह रफ्तार लगातार तेज हो रही है। 5 से 6 लाख और 6 से 7 लाख मामले होने में केवल 5-5 दिन लगे। इस बार 7 से 8 लाख मामले होने में केवल 4 दिन लगे। इसके बाद हर तीन दिन में एक लाख नए केस बढ़े और महज 12 दिनों में संक्रमितों की संख्या 8 लाख से 12 लाख तक पहुंच गई। अब 12 लाख से 13 लाख और फिर 13 से 14 लाख केस होने में केवल 2-2 दिन लगे। हर दिन अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में ही संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

राहत की खबर यह है कि जिस रफ़्तार से कोरोना बढ़ रहा है उसी रफ़्तार से मरीज ठीक भी हो रहे है। देश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 64.19% हो गया है। मतलब हर 100 मरीज में 64 मरीज ठीक हो जाते हैं जबकि डेथ रेट 2.30% है। मतलब हर 100 मरीज में 2 मरीजों की मौत हो रही है।

10 लाख की आबादी में 11,798 लोगों की जांच

भारत में हर 10 लाख की आबादी में अब 11,798 लोगों की जांच हो रही है। प्रति दस लाख की आबादी में जांच के मामले में भारत दुनिया में 99वें नंबर पर है। अब तक यहां 1।62 करोड़ लोगों की जांच हो चुकी है। राहत की बात है कि इतनी ही आबादी में संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा अभी अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है। भारत में हर 10 लाख की आबादी में 1006 संक्रमित मिल रहे हैं। इस मामले में भी भारत दुनिया में 99वें नंबर पर है।

महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की दर सबसे ज्यादा

भारत में संक्रमण का सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना से सामने आ रहे है। महाराष्ट्र में अब तक 3.66 लाख लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, यहां हर 10 लाख की आबादी में 13 हजार 154 लोगों की जांच हो रही है। इस लिहाज से अभी तक 16 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हुई है और इसमें 20.2% लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महाराष्ट्र के बाद संक्रमण का सबसे ज्यादा दर तेलंगाना में है। यहां 10 लाख की आबादी में 7 हजार 97 लोगों की जांच हो रही है और इसमें 16.8% लोग संक्रमित मिले हैं। दिल्ली तीसरे नंबर पर है। यहां संक्रमण की दर 14.9% है।

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है। लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,248,194), ब्राजील (2,348,200) में हैं। देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत