न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में अब तक 13 हजार 459 मामले, एक दिन में संक्रमण के 1260 नए केस, मुंबई में 2000 से ज्यादा संक्रमित

तमाम कोशिशों के बावजूद भारत में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13 हजार 459 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Apr 2020 9:12:28

देश में अब तक 13 हजार 459 मामले, एक दिन में संक्रमण के 1260 नए केस, मुंबई में 2000 से ज्यादा संक्रमित

तमाम कोशिशों के बावजूद भारत में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13 हजार 459 हो गई है। गुरुवार को कुल 1260 नए मामले सामने आए जो देश में अब तक किसी एक दिन में कोरोना वायरस का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र हैं जहां कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 3 हजार तक पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी एक हजार से ज्यादा मरीज हैं। गुरुवार को देश में 1 हजार 81 नए मामले सामने आए। इनमें महाराष्ट्र में 286, राजस्थान में 55, उत्तरप्रदेश में 70, गुजरात में 163, और बिहार में 8 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 13387 पहुंच गई है और इनमें से 11201 मामले एक्टिव हैं। सबसे गौर करने वाली बात ये है कि 1748 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि 437 लोगों की मौत हो चुकी है।

मध्यप्रदेश में 1186 संक्रमित

मध्य प्रदेश (Coronavirus in Madhya Pradesh) के इंदौर में रिकॉर्ड 244 नए मरीज मिले हैं। ये देश के किसी भी शहर में एक दिन में मिलने वाले सबसे ज्यादा मामले हैं। एमपी के 65% मरीज इंदौर में ही हैं। गुरुवार को मध्य प्रदेश से 361 मामले सामने आए। मध्य प्रदेश अब 1299 केसों के साथ कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की सूची में महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच चुका है। राज्य में बुधवार को 197 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। इनमें से 159 मरीज इंदौर में और 2 साल की बच्ची समेत 16 मरीज भोपाल में मिले थे। भोपाल में कुल 160 मरीज हैं।

coronavirus,covid 19,coronavirus news,covid 19 news,coronavirus in madhya pradesh,coronavirus in gujarat,coronavirus in maharashtra,coronavirus in rajasthan,coronavirus in delhi,coronavirus in uttar pradesh,coronavirus in gujarat,coronavirus cases in india,covid 19 cases in india,india news,news,news in hindi

गुजरात में 163 नए केस, अकेले अहमदाबाद में 95

गुजरात (Coronavirus in Gujarat) में गुरुवार को 163 नए मामले सामने आए। नए मामलों में 95 संक्रमित अकेले अहमदाबाद से हैं जबकि 37 नए केस सूरत के हैं। इनके अलावा आणंद जिले में कोविड-19 के 8, वडोदरा जिले में 7, बनासकांठा और नर्मदा जिले में 4-4, राजकोट जिले में 4 और गांधीनगर, खेड़ा, अरावली एवं पंचमहल जिले में 1-1 मामला सामने आया है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 929 हो गई। इनमें से 36 की मौत हो चुकी है जबकि 73 इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में 3000 के पार पहुंचा आंकड़ा, मुंबई में 2,073 केस

गुरुवार को महाराष्ट्र (Coronavirus in Maharashtra) में 286 नए केस सामने आए। इनमें से 177 केस अकेले मुंबई के हैं। अब सिर्फ मुंबई में कोरोना वायरस के 2,073 केस हो चुके हैं जहां 6 दिनों में केस दोगुने हुए हैं। पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो सिर्फ 4 दिनों के भीतर सूबे में कोरोना के केस 2000 से बढ़कर 3 हजार को पार कर चुके हैं। अब राज्य में कोरोना से संक्रमण के मामले बढ़कर 3,202 हो चुके हैं। इनमें से 164 ठीक हो चुके हैं जबकि 194 की मौत हो चुकी है।

राजस्थान में 1100 के पार पहुंचा आंकड़ा, जयपुर में 488 केस

राजस्थान (Coronavirus in Rajasthan) में गुरुवार को 55 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जिसमें सबसे ज्यादा भरतपुर में 23 पॉजिटिव केस सामने आए। जिसमें से 22 बयाना के हैं। वहीं एक भरतपुर शहर में संक्रमित मिला। इनमें 9 बच्चे हैं। जिनकी उम्र 15 साल से कम है। वहीं टोंक में 11 पॉजिटिव मिले। जोधपुर में 11, जयपुर में 3, झुंझुनू में 2, कोटा में 2, नागौर, बीकानेर और अजमेर में एक-एक संक्रमित मिला है। जिसके बाद कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1131 पहुंच गया है। वहीं भट्टा बस्ती इलाके के रहने वाले एक 65 साल के बुजुर्ग की मौत भी हो गई। जयपुर में 488 (2 इटली के नागरिक) पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा जोधपुर में 156 (इसमें 40 ईरान से आए), कोटा में 86, टोंक में 71, बांसवाड़ा में 59, जैसलमेर में 44 (इसमें 14 ईरान से आए), भरतपुर में 43, बीकानेर में 35, झुंझुनूं में 35 और भीलवाड़ा में 28 मरीज मिले हैं। उधर, झालावाड़ में 17, चूरू में 14, दौसा में 12, अलवर में 7, नागौर में 7, अजमेर में 6, डूंगरपुर में 5, उदयपुर में 4, करौली में 3, हनुमानगढ़, प्रतापगढ़, सीकर और पाली में 2-2, जबकि बाड़मेर और धौलपुर में 1-1 व्यक्ति को इस बीमारी ने अपनी चपेट में लिया है।

दिल्ली में सिर्फ 62 नए केस लेकिन 6 की मौत

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की सूची में दिल्ली (Coronavirus in Delhi) दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 1640 में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 51 ठीक हो चुके हैं और 38 की मौत हो चुकी है। दिल्ली में गुरुवार को वैसे तो सिर्फ 62 नए केस सामने आए लेकिन 6 लोगों की मौत हुई। यह राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को बताया कि यहां एक पिज्जा बॉय संक्रमित मिला है। उसके 17 साथियों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। आसपास के 72 घरों के सदस्यों को होम क्वारैंटाइन होने की सलाह दी गई है।

उत्तरप्रदेश में 800 के पार पहुंचा आंकड़ा

उत्तरप्रदेश (Coronavirus in Uttar Pradesh) में गुरुवार को कुल 70 नए मामले मिले। आगरा में ही 19 संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 167 हो गई। बुधवार को राज्य में 45 कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं।

गुजरात में 900 के पार पहुंचा आंकड़ा, अहमदाबाद में 492 केस

गुजरात (Coronavirus in Gujarat) में गुरुवार को संक्रमण के 163 मामले आए। इनमें से सबसे ज्यादा 42 मरीज अहमदाबाद में और 35 सूरत में मिले हैं। बुधवार को राज्य में 116 नए केस आए। अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 492 संक्रमित हैँ। इसके बाद 127 मरीज वडोदरा में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ