न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश / पिछले 24 घंटे में टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 1155 नए मरीज; 12 लोगों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 1 हजार 155 कोरोना वायरस के नए मामले मिले हैं। यह संख्या अब तक मिले कोरोना संक्रमितों में सर्वाधिक है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Jul 2020 10:58:31

उत्तर प्रदेश /  पिछले 24 घंटे में टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 1155 नए मरीज; 12 लोगों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 1 हजार 155 कोरोना वायरस के नए मामले मिले हैं। यह संख्या अब तक मिले कोरोना संक्रमितों में सर्वाधिक है। इससे पहले तीन जुलाई को 982 संक्रमित मिले थे। दरअसल, राज्य सरकार ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है इसके साथ ही मरीजों के मिलने की संख्या में बढ़ी है. बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 29 हजार 117 नमूनों की जांच भी की गई, जबकि दो जुलाई को 24 हजार 890 और 19 जून को 14 हजार 48 लोगों की कोरोना जांच की गई थी। जैसे-जैसे जांच में तेजी आ रही है, नए मरीज भी बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 27 हजार 381 पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में अब तक 18 हजार 761 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 12 और मरीजों की मौत के साथ अब तक कुल 785 मरीज दम तोड़ चुके हैं। अब एक्टिव केस बढ़कर 8 हजार 161 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में जिन 12 लोगों की मौत हुई उनमें कानपुर में तीन, इटावा व मथुरा के दो-दो और लखनऊ, सहारनपुर, फीरोजाबाद, प्रतापगढ़ और झांसी का एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। अभी तक 8 लाख 66 हजार 169 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।

मेरठ में मिले 43 नए मरीज

पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोरोना के 43 नए मामले सामने आए। इनमें बैंक अधिकारी, दुकानदार, गृहणी, किसान, स्टूडेंटस, पुलिस कर्मी, मिस्त्री भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से इलाज के दौरान 1 व्यक्ति की मौत हुई। जिले में अब तक मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 1 हजार 159 हो गई है, स्वास्थ्य विभाग का कहना है ​कि अब तक कोरोना को मात देने वाले 784 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

वाराणासी जिले में पिछले 24 घंटे में 27 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 627 पहुंच गई है। वहीं 348 लोग स्वस्थ हुए तो 23 की मौत हो चुकी है। रविवार को 8 लोगों को डिस्चार्ज किया गया, जिसमें एक साल का एक बच्चा भी है। वहीं कतुआपूरा किराना मंडी के 1 व्यपारी के संक्रमित मिलने से मंडी को 13 जुलाई तक बंद कर दिया गया है।

अभी नहीं देख पाएंगे ताजमहल

वहीं, 6 जुलाई यानी आज से स्मारकों को एहतिहात के साथ खोलने की केंद्र सरकार ने इजाजत तो दे दी है लेकिन फिलहाल आगरा में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने ताजमहल समेत दूसरे ऐतिहासिक स्मारकों को बंद रखने का फैसला लिया है। डीएम प्रभु एन सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि बताया कि ताजमहल, आगरा फोर्ट, अकबर का मकबरा जैसे मॉन्यूमेंट्स अभी बफर जोन में हैं। आगरा में पिछले 4 दिन में कोरोना के 55 नए केस आए। वहां 71 कंटेनमेंट जोन हैं। इन इलाकों में पर्यटकों की आवाजाही होने से संक्रमण और फैल सकता है।

आज से खुलने वाले स्मारकों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसिजर

- सिर्फ नॉन-कंटेनमेंट जोन में आने वाले स्मारक, म्यूजियम ही खुलेंगे।

- एंट्री टिकट सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक मोड में जारी होंगे।

- पार्किंग, कैफेटेरिया में सिर्फ डिजिटल पेमेंट की परमिशन होगी।

- विजिटर्स को एंट्रेस पर अपना फोन नंबर बताना पड़ेगा, ताकि बाद में जरूर पड़े तो कॉन्टैक्ट किया जा सके।

- एक दिन में 1,000 से 1,500 विजिटर्स को ही एंट्री मिलेगी।

- विजिटर्स को सोशल डिस्टेंसिंग रखनी होगी। मास्क पहनना जरूरी होगा। सिर्फ एसिम्प्टोमैटिक लोगों को ही इजाजत होगी।

- ग्रुप फोटोग्राफी की परमिशन नहीं होगी।

- लाइट एंड साउंड शो और फिल्म शो अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

- वैलिड लाइसेंस वाले गाइड और फोटोग्राफर को ही परमिशन मिलेगी।

- स्मारक के अंदर खाने की इजाजत नहीं होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें