न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 42 लाख के पार, 24 घंटे में मिले 91 हजार से ज्यादा मरीज; महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 23,350 नए मामले

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 42 लाख के पार हो चुका है। पिछले 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 91,723 मरीज बढ़े, इसके साथ ही देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 42 लाख 2 हजार 562 हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Sep 2020 9:48:49

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 42 लाख के पार, 24 घंटे में मिले 91 हजार से ज्यादा मरीज; महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 23,350 नए मामले

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 42 लाख के पार हो चुका है। पिछले 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 91,723 मरीज बढ़े, इसके साथ ही देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 42 लाख 2 हजार 562 हो गया है। आपको बता दे, शनिवार 5 अगस्त को 90 हजार 600 मरीज मिले थे। हालाकि, राहत की बात है कि रविवार को 68 हजार 812 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। 8 लाख 81 हजार 691 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 71 हजार 687 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में अब हर दिन 11 लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। 2 सितंबर को 11.72 लाख, 3 सितंबर को 11.69 लाख और 4 सितंबर को 11.92 लाख टेस्ट किए गए।

देश में शुरू हुई मेट्रो सर्विस

बता दे, कोरोना की वजह से देश में पिछले पांच महीनों से बंद मेट्रो सर्विस आज सोमवार से शुरू हो गई है। दिल्ली, नोएडा, चेन्नई, बेंगलुरु, कोच्चि, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ और अहमदाबाद के लोग अब फिर से मेट्रो की सवारी कर पाएंगे। कोलकाता में 8 सितंबर से सर्विस शुरू होगी। कोरोना की वजह से 25 मार्च को पूरे देश में मेट्रो सर्विस बंद कर दी गई थी। दिल्ली में 169 दिनों बाद एक बार फिर से मेट्रो सेवा की शुरुआत हो गई। हालांकि फिलहाल यह शुरुआत केवल येलो लाइन (समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर) पर हो रही है। सुबह 7 बजे हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली के लिए मेट्रो रवाना हुई। यलो लाइन समयपुर बादली को हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है। मेट्रो के सफर में यात्रियों को मास्क पहनने जैसी कई शर्तें माननी होंगी।

महाराष्ट्र में रिकॉर्ड मिले 23 हजार से ज्यादा मरीज

रविवार को महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 23 हजार 350 नए मामले बढ़े। एक दिन में मिले संक्रमितों का ये आंकड़ा सबसे ज्यादा है। मरीजों की संख्या भी बढ़कर अब 9 लाख से अधिक हो गई है। अब तक 9 लाख 7 हजार 212 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 6 लाख 44 हजार 400 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 लाख 35 हजार 857 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण ने अब तक 26 हजार 604 लोगों की जान ले ली।

महिला दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव

बेंगलुरु में एक 27 साल की महिला दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। राज्य में इस तरह का यह पहला मामला बताया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, जुलाई में महिला पहली बार संक्रमित हुई थी। इसके बाद उनका इलाज हुआ और ठीक होने पर 24 जुलाई को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। अगस्त के पहले हफ्ते में उनमें फिर से कुछ लक्षण दिखाई दिए। जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्य में इस तरह का यह मामला पहला है।

मध्यप्रदेश में संक्रमण के एक दिन में सबसे ज्यादा 1,694 नए मामले सामने आए। अभी तक कुल 73 हजार 574 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 29 मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या अब 1,572 हो गयी है। अब तक 55 हजार 887 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 16 हजार 115 मरीजों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान में रोजाना 1500 से ज्यादा मरीज रोजाना मिल रहे है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,593 नए मामले सामने आए। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार 956 पहुंच गया। वहीं, 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें जोधपुर और बीकानेर में 3-3, झालावाड़ और जयपुर में 2-2, चित्तौड़गढ़, कोटा, अजमेर, अलवर और दौसा 1-1 की मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा 1,137 हो गया है। राज्य में अब तक 24.71 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। अब तक 74 हजार 861 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 14 हजार 958 एक्टिव केस बचे।

बिहार में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1,797 नए मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 47 हजार 658 हो गयी। इनमें 1 लाख 30 हजार 300 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,603 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। अब तक 754 मरीजों की मौत हो चुकी है।

उत्तरप्रदेश में रविवार को 6 हजार 777 नए संक्रमित मिले। यह एक दिन में मिले अबतक की सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या है। इससे पहले कल यानी शनिवार को सबसे अधिक 6 हजार 692 केस दर्ज हुए थे। राज्य में अब तक 2 लाख 66 हजार 283 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि राज्य में ठीक हो चुके लोगों की संख्या भी दो लाख से अधिक हो गई। अब तक 2 लाख 738 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 61 हजार 625 लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें से आधे से अधिक यानी 32 हजार 94 लोग होम आइसोलेशन में हैं। संक्रमण के चलते राज्य में अब तक 3,920 लोगों की जान जा चुकी है।

दुनिया में 2 करोड़ 72 लाख 34 हजार 892 कोरोना मरीज

पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण की बात करे तो अब तक 2 करोड़ 72 लाख 34 हजार 892 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 93 लाख 13 हजार 26 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 85 हजार 943 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1.25 लाख को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यहां एक हफ्ते में 5 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। पिछले 24 घंटे में 907 लोगों की जान गई और 51 हजार 194 नए मामले आए। यहां अभी तक 40 लाख से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं। देश में 32 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज