न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए BJP का 'संकल्प पत्र', 14 बड़ी बातें...

कांग्रेस के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी सोमवार को अपने घोषणापत्र से पर्दा उठा दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Apr 2019 3:19:42

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए BJP का 'संकल्प पत्र', 14 बड़ी बातें...

कांग्रेस के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी सोमवार को अपने घोषणापत्र से पर्दा उठा दिया। 'संकल्प पत्र' नाम से जारी बीजेपी के चुनावी वादों की इस पोटली में जहां किसानों, व्यापारियों, मध्यम वर्ग को साधने की कोशिश है, वहीं राम मंदिर, कश्मीर में धारा 370 व 35A के संकल्प के जरिए धर्म और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर आगे बढ़ने का इरादा भी है। इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के साथ-साथ राम मंदिर निर्माण का भी जिक्र किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि राम मंदिर को लेकर सभी तरह की संभावनाएं तलाशी जाएंगी और सौहार्दपूर्ण माहौल में जल्द राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। साथ ही कहा कि देश की सुरक्षा के साथ हमारी सरकार किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेगी। सुरक्षा बलों को आतंकवादियों का सामना करने के लिए फ्री हैंड नीति जारी रहेगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि इस संकल्प पत्र के माध्यम से हम नए भारत के निर्माण में 130 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को विज़न डॉक्यूमेंट के रूप में पेश कर रहे हैं। संकल्प पत्र जारी होने के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि साल 2022 में जब आजादी के 75 साल होंगे, तब सपनों का भारत बनाने के लिए हमने 75 लक्ष्य तय किये हैं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में हमारे सारे कामों को देखा जाए तो हमारे सभी कामों की रचना के मूल में सामान्य मानवीय की आवश्यकताओं को बल दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि घोषणापत्र में तीन प्रमुख बातों का उल्लेख है। राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है। अंत्योदय दर्शन है और सुशासन मंत्र है। वन मिशन, वन डायरेक्शन को लेकर आगे बढ़ने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने वादा किया कि आज देश के कई प्रदेशों में पानी की समस्या के समाधान को गंभीरता से सोचने की जरूरत है, इसलिए हम एक अलग 'जल शक्ति मंत्रालय' बनाएंगे। पीएम (PM Modi) ने कहा कि जो काम 50-60 के कालखंड में होना चाहिए था, वह हमें 2014 में करना पड़ा। सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश है। विकास को जन आंदोलन बनाएंगे। दिल्ली के एसी कमरों में बैठकर गरीबी को परास्त नहीं किया जा सकता है। गरीब ही गरीबी को दूर कर सकता है और उन्हें सशक्त बनाना होगा। पीएम ने कहा कि मैं बदलाव को बारीकी से देखता हूं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भ्रष्टाचार को दूर करने में हमें सफलता मिली है। शासन व्यवस्था में कई रिफॉर्म्स किये हैं। हमारा संकल्प पत्र सुशासन पत्र भी है और राष्ट्र की सुरक्षा और खुशहाली का संकल्प पत्र भी है। 2047 में देश विकासशील से विकसित बने यह कोशिश है। इसकी नींव अभी रखनी होगी। आइए जानते हैं बीजेपी के घोषणापत्र में क्या हैं 14 सबसे बड़े चुनावी वादे...

bjp manifesto,lok sabha election 2019,bjp,narendra modi,amit shah,arun jaitley,rajnath singh,congress,congress manifesto,news,national news,news in hindi

1 - मंदिर पर संकल्प

राम मंदिर की बात करें तो पिछली बार की तरह इस बार भी राम मंदिर के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है कि हम सभी संभावनाओं को तलाशेंगे। हमारी कोशिश होगी की सौहार्दपूर्ण वातावरण में जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण किया जाए।

2- जम्मू-कश्मीर में धारा 35A और 370 पर वादा

घोषणापत्र में कहा गया है कि पार्टी जम्मू-कश्मीर से धारा 35A हटाने की कोशिश करेगी। घोषणा पत्र में धारा 35 A को जम्मू-कश्मीर के गैर स्थाई निवासियों और महिलाओं के लिए भेदभावपूर्ण बताया गया है। इसके साथ ही धारा 370 पर भी दृष्टिकोण को दोहराया गया है।

3 - आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस

घोषणापत्र में कहा गया राष्ट्रवाद के प्रति हमारी पूरी प्रतिबद्धता है। आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी थी, है और जब तक यह खत्म नहीं होगा, तब तक यह रहेगी। देश की सुरक्षा के साथ हमारी सरकार किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेगी। सुरक्षा बलों को आतंकवादियों का सामना करने के लिए फ्री हैंड नीति जारी रहेगी।

4 - छोटे किसानों के लिए पेंशन

सभी किसानों को 6 हजार रुपये का लाभ मिलेगा। सभी छोटे और सीमांत किसानों को 60 साल के बाद पेंशन की सुविधा देंगे। हम देश में सभी सीमांत और छोटे किसानों के लिए पेंशन की योजना आरंभ करेंगे ताकि 60 वर्ष के बाद भी उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प। ब्याजमुक्त किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा- एक से 5 वर्ष तक के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर एक लाख रुपये तक के नए अल्पावधि कृषि ऋण मूल राशि के समय पर भुगतान की शर्त भी प्रदान करेंगे।

5 - छोटे दुकानदारों के लिए पेंशन

देश के छोटे दुकानदारों को 60 साल के बाद पेंशन की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। पीएम मोदी ने कहा, गांव, गरीब और किसानों पर हमारा फोकस।

6 - राष्ट्र सुरक्षा पर वादा

राष्ट्रवाद के प्रति हमारी पूरी प्रतिबद्धता है। आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। जबतक आतंकवाद समाप्त नहीं होगा यह जीरो टॉलरेंस रहेगा। यूनिफॉर्म सिविल कोर्ड को लागू करेंगे। भारत में घुसपैठ को रोकने की कोशिश करेंगे।

bjp manifesto,lok sabha election 2019,bjp,narendra modi,amit shah,arun jaitley,rajnath singh,congress,congress manifesto,news,national news,news in hindi

7 - एक साथ चुनाव का भी संकल्प

बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में देश में एक साथ चुनाव के विचार को फिर दोहराया है। पार्टी ने कहा है कि वह इस मुद्दे पर पार्टियों के साथ बातचीत कर अपनी कोशिश जारी रखेगी।

8 -प्रत्येक परिवार के लिए पक्का मकान

प्रत्येक परिवार के लिए पक्का मकान। अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को एलपीजी गैस सिलिंडर। पीएम ने कहा 2047 का भारत बनाने के लिए हमें आज से ही काम करना होगा।

9 - आयुष्मान भारत

आयुष्मान भारत के 1.5 लाख हेल्थ और वेयरनेस सेंटर खोले जाएंगे। पीएम ने कहा कि आज के युवा ही देश का भविष्य तय करेंगे। आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम आज एक बेहतर देश बनाने के सपने को लेकर चल रहे हैं। वर्ष 2022 तक सभी बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए पूर्ण टीकाकरण।

10 - समान नागरिक संहिता

बीजेपी ने घोषणापत्र में समान नागरिक संहिता को शामिल कर इसे लैंगिक समानता से जोड़ा है। पार्टी के मुताबिक, 'पार्टी सर्वश्रेष्ठ परंपराओं से प्रेरित समान नागरिक संहिता बनाने के लिए कटिबद्ध है।'

11 - 2022 के लिए 75 संकल्प

बीजेपी के घोषणापत्र में 2022 के लिए बीजेपी ने अपने 75 संकल्पों को भी शामिल किया है। घोषणापत्र में मोदी सरकार की पिछले 5 साल की उपलब्धियों के आधार पर 2022 के लिए 75 टारगेट तय किए गए हैं।

12 - 2025 तक 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था

वर्ष 2025 तक 5 लाख करोड़ डॉलर और वर्ष 2032 तक 10 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में 100 लाख करोड़ रुपए का पूँजीगत निवेश। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के लिए 1 लाख करोड़ रुपए की क्रेडिट गारंटी योजना।

13 - सबके लिए शिक्षा

200 नए केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों का निर्माण। वर्ष 2024 तक एमबीबीएस और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की संख्या दोगुनी करना। भारतीय शैक्षणिक संस्थानों का विश्व के शीर्ष 500 शैक्षणिक संस्थानों में स्थान।

14 - ‘उद्यमी पूर्वोत्तर' योजना

भारतीय अर्थव्यवस्था को तेज़ी से विकसित करने के लिए 22 प्रमुख चैम्पियन सेक्टरों का निर्धारण। उद्यमियों को बिना किसी सिक्योरिटी के 50 लाख रु तक का ऋण। पूर्वोत्तर राज्यों में MSME को पूंजीगत सहायता देने के लिए ‘उद्यमी पूर्वोत्तर' योजना।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

‘अगले 48 घंटों तक जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहें’, ट्रंप की चेतावनी के बीच ईरान में फंसे भारतीयों के लिए  एडवाइजरी जारी
‘अगले 48 घंटों तक जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहें’, ट्रंप की चेतावनी के बीच ईरान में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
ट्रंप की डेडलाइन पर ईरान ने किया कड़ा पलटवार – 1.4 करोड़ ईरानी तैयार, राष्ट्रपति पेजेश्कियन बोले- 'मैं भी कुर्बानी देने को तैयार'
ट्रंप की डेडलाइन पर ईरान ने किया कड़ा पलटवार – 1.4 करोड़ ईरानी तैयार, राष्ट्रपति पेजेश्कियन बोले- 'मैं भी कुर्बानी देने को तैयार'
‘4 घंटे तक नजरें नहीं हटीं...’ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लुटाया प्यार
‘4 घंटे तक नजरें नहीं हटीं...’ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लुटाया प्यार
राजपाल यादव के समर्थन में बोले सलमान खान, कहा— डॉलर नहीं, आपके काम की असली कीमत मायने रखती है
राजपाल यादव के समर्थन में बोले सलमान खान, कहा— डॉलर नहीं, आपके काम की असली कीमत मायने रखती है
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
अक्षय कुमार का अजीबोगरीब लुक देख हंसी नहीं रोक पाए फैंस, फटे-पुराने कपड़ों में भी बरकरार रहा उनका कॉन्फिडेंस
अक्षय कुमार का अजीबोगरीब लुक देख हंसी नहीं रोक पाए फैंस, फटे-पुराने कपड़ों में भी बरकरार रहा उनका कॉन्फिडेंस
बालों को काला, घना और चमकदार बनाना है तो पिएं ये खास जूस, जानिए पूरी जानकारी
बालों को काला, घना और चमकदार बनाना है तो पिएं ये खास जूस, जानिए पूरी जानकारी
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
IPL में जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी की  कितनी बार हुई टक्कर? आंकड़ों से जानें पूरी तस्वीर
IPL में जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी की कितनी बार हुई टक्कर? आंकड़ों से जानें पूरी तस्वीर
KKR ने ऑक्शन में गंवाए 25 करोड़, 26 साल के कैमरून ग्रीन ने टीम को दिया बड़ा झटका
KKR ने ऑक्शन में गंवाए 25 करोड़, 26 साल के कैमरून ग्रीन ने टीम को दिया बड़ा झटका
इंसानों के लिए खतरा बढ़ा, Superintelligent AI जल्द ही बदल सकता है दुनिया, OpenAI ने जारी की चेतावनी
इंसानों के लिए खतरा बढ़ा, Superintelligent AI जल्द ही बदल सकता है दुनिया, OpenAI ने जारी की चेतावनी
यूपी में छात्र-छात्राओं को मिलेंगे 25 लाख निशुल्क टैबलेट, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी, जानें पात्रता
यूपी में छात्र-छात्राओं को मिलेंगे 25 लाख निशुल्क टैबलेट, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी, जानें पात्रता
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर