न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आयुष्मान भारत: 50 करोड़ लोगों को 1350 तरह की बीमारियों के इलाज के लिए मिलेगा पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा

विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत को लेकर नियमों को तैयार कर लिया है। आयुष्मान भारत के लिए तैयार मसौदे में दिल से लेकर दिमाग तक की 1350 बीमारियों को शामिल किया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 May 2018 8:51:32

आयुष्मान भारत: 50 करोड़ लोगों को 1350 तरह की बीमारियों के इलाज के लिए मिलेगा पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा

विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत को लेकर नियमों को तैयार कर लिया है। आयुष्मान भारत के लिए तैयार मसौदे में दिल से लेकर दिमाग तक की 1350 बीमारियों को शामिल किया है। बाइपास, घुटने को बदलने व स्टेंट डालने के उपचार का खर्च सीजीएचएस (सेंट्रल गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम) से 20 फीसद कम होगा। इसके तहत मोदी सरकार देश के 10 करोड़ परिवार के 50 करोड़ लोगों को इसी साल अगस्त माह से पांच लाख रुपये का बीमा लाभ देना शुरू करेगी।

पीएम नरेंद्र मोदी योजना का आरंभ करेंगे 15 अगस्त को

पीएम नरेंद्र मोदी योजना का आरंभ 15 अगस्त को करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बताया कि आर्थोपेडिक्स, कार्डियोलॉजी, कैंसर व न्यूरोसर्जरी जैसे रोगों को पैकेज में शामिल किया गया है। योजना के तहत एक परिवार को पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा मिलेगी।

आयुष्मान भारत को लेकर 205 पेज का मसौदा तैयार

आयुष्मान भारत के तहत लोग स्वास्थ्य बीमा के तहत 1350 तरह की बीमारियों का उपचार करा सकेंगे। इसमें डेढ़ लाख रुपये मूल्य तक के मेडिकल टेस्ट भी शामिल किया गया है। 205 पेज के ड्राफ्ट मॉडल के तहत घुटनों को बदलने में नौ हजार (एक का), स्टेंट 40 हजार, कोरॉनरी अर्टेरी बाइपास ग्राफ्टिंग (सीएबीजी) 1.10 लाख, सीजेरियन डिलीवरी नौ हजार, एक स्टेंट की एंजियोप्लास्टी 50 हजार व हिस्टरेक्टॉमी फॉर कैंसर 50 हजार के उपचार पर 50 हजार खर्च होंगे। इसके तहत विभिन्न बीमारियों के इलाज की तय कीमतों में 10 से 15 फीसदी की वृद्धि शामिल है। बताया जा रहा है कि हेल्थ केयर प्रोजेक्ट की वजह से कई बीमारियों का उपचार प्राइवेट अस्पतालों में भी सस्ता हो जाएगा। मसौदे के अनुसार जन्मजात विकार, मानसिक, टीकाकरण, आईवीएफ और ओपीडी सेवाएं इस स्वास्थ्य योजना में शामिल नहीं होंगी। उन्होंने बताया कि इसमें बच्चों की सर्जरी के साथ-साथ कैंसर और मानसिक बीमारियों के इलाज के अलग-अलग पैकेज भी शामिल हैं। बुधवार को मसौदा तैयार कर राज्यों को भेज दिया है। हालांकि केंद्र सरकार ने इन नियमों में थोड़ा बहुत फेरबदल का अधिकार भी राज्यों को दिया है।

राज्यों को चार सप्ताह का दिया वक्त

जानकारी के अनुसार आयुष्मान भारत के नियमों पर अमल करने के लिए राज्य सरकारों को चार सप्ताह का वक्त दिया है। ताकि अगस्त से पहले इस योजना को लागू करने की तैयारी पूरी की जा सके। बताया जा रहा है कि अभी तक पंजाब की ओर से इस योजना के लागू होने पर कोई सहमति नहीं बनी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान