न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मानसून के समय में किचन में रखी खाद्य सामग्रियों और सब्ज़ियों का इन टिप्स की मदद से रखे ख्याल

हम आपके लिए किचन से जुड़े कुछ टिप्स लेकर आए हैं जो इस मानसून में आपके लिए बड़े मददगार साबित होंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 22 Jul 2018 8:15:01

मानसून के समय में किचन में रखी खाद्य सामग्रियों और सब्ज़ियों का इन टिप्स की मदद से रखे ख्याल

बारिश की बूंदों ने जमीन को गीला करके मानसून के आने की आहट दे दी हैं। मानसून के इस समय में कई चीजों पर ध्यान देने की आवश्यकता पड़ जाती हैं। खासकर एक गृहणी को अपने रसोईघर की। जी हाँ, मानसून के समय में रसोईघर और उसे रखने का तौर-तरीका बदलने की जरूरत होती हैं। क्योंकि मानसून के इस समय में राशन के सामानों में नमी आने लगती है, जिसकी वजह से किचन में रखी खाद्य सामग्रियों और सब्ज़ियों के ख़राब होने की संभावना ज़्यादा बनी रहती है। इसलिए आज हम आपके लिए किचन से जुड़े कुछ टिप्स लेकर आए हैं जो इस मानसून में आपके लिए बड़े मददगार साबित होंगे।

* नमक/चीनी की नमी करें दूर

इस मौसम में नमी के कारण चीनी और नमक पिघलने से लगते हैं। इस नमी से इनको बचाने के लिए इन्हें किसी प्लास्टिक या एल्युमीनियम के डिब्बे में रखने की बजाय कांच के एयरटाइट कंटेनर में रखें। इस कंटेनर में थोड़े से कच्चे चावल डाल सकती हैं, ये अतिरिक्त नमी को सोख लेगा।

* सब्ज़ियों को रखें फ्रेश

इस मौसम में सब्ज़ियां फ्रिज में भी ज़्यादा सुरक्षित नहीं रहतीं। सब्ज़ियों को फ्रेश रखने के लिए उन्हें खोलकर नहीं बल्कि जिप लॉक बैग में पैक करके रखें। इससे सब्ज़ियां ज़्यादा टाइम तक फ्रेश रहेंगी। लेकिन जिप लॉक बैग में रखने से पहले ये ध्यान दें कि सब्ज़ियां गीली तो नहीं हैं अगर ऐसा है तो बैग में रखने से पहले सब्ज़ी को पेपर मे रैप करके रखें ताकि जो भी नमी हो, वो पेपर सोख लें।

kitchen tips,monsoon kitchen tips,kitchen care tips,monsoon tips,household tips,household

* कुरकुरे रखें अपने स्नैक्स

बरसात के मौसम में बिस्कुट व कुकीज़ का सील जाना बेहद आम है। इस प्रॉब्लम के चलते मेहमानों के आगे कुछ रखने में बहुत दिक्कत होती है। इनके कुरकुरेपन को बरकरार रखने के लिए इन्हें केवल एयरटाइट डिब्बों में रखें या ब्लॉटिंग पेपर में लपेट कर रखें। पैकेट को खोलने के बाद सीलन से बचाने के लिए उसे फ्रिज में भी रख सकती हैं और खाने से पहले माइक्रोवेव मे गर्म कर लें।

* अनाज रखें सुरक्षित

बारिश में अन्न जैसे दाल, चावल, सूजी आदि में कीड़े होने की संभवना ज़्यादा होती है। कीड़ों से खाद्य सामग्रियों को बचाने के लिए हफ्ते में एक बार इसे धूप दिखाना न भूलें। थाली या पेपर पर रखकर इसे कुछ टाइम के लिए धूप में रख दें।

* मसालों का ध्यान

एयरटाइट कंटेनर इस मौसम के लिए परफेक्ट होते हैं इसलिए मसालों को भी नमी व फंगस से बचाने के लिए इसी में रखें। वैसे बेहतर होगा कि मसालों को कंटेनर में रखने से पहले इसे अगर तवे पर थोड़ा भून लें। ऐसा करने से ये लंबे समय तक फ्रेश रहेगा। खाना बनाते वक्त गीली चम्मच का प्रयोग न करें। मसालों में अगर नमी आ गई है तो उन्हें धूप में कुछ घंटों के लिए रख दें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें