न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन कारणों से नुकसानदेह होता है इलेक्ट्रॉनिक हीटर

इलेक्ट्रिक हीटर सेहत को कई तरह से नुकसान भी पहुंचाते हैं। तो अगर आप इस सर्दी में इलेक्ट्रिक हीटर खरीदने या चलाने का प्लान बना रहे हैं तो इसके साइड इफेट्स भी जान लें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 29 Nov 2017 5:03:17

इन कारणों से नुकसानदेह होता है इलेक्ट्रॉनिक हीटर

सर्दी का मौसम आते ही इलेक्ट्रिक हीटर की बिक्री बढ़ जाती है। जब सर्दी से शरीर ठंडा पड़ने लगता है तो हीटर आपका कमरा गर्म करके आपको गर्माहट पहुंचाता है। इलेक्ट्रिक हीटर की गर्माहट में आप काफी आसानी से अपना सर्दियों का मौसम बिता सकते हैं। लेकिन इस राहत और सुकून के लिए आपकी सेहत को कुछ कर्ज़ चुकाना पड़ सकता है। इस कड़ाकेदार ठंड से बचने के लिए और घर को गर्म रखने के लिए लोग हीटर का इस्तेमाल करते है लेकिन क्या आपको पता इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से स्किन ड्राई, इरिटेशन जैसी कई समस्या सामने आ सकती है। ये इलेक्ट्रिक हीटर सेहत को कई तरह से नुकसान भी पहुंचाते हैं। तो अगर आप इस सर्दी में इलेक्ट्रिक हीटर खरीदने या चलाने का प्लान बना रहे हैं तो इसके साइड इफेट्स भी जान लें।

harmful effects of room heaters,room heaters are hazardous,Health tips,healthy living

* आंखों में खुजली की समस्या : इलेक्ट्रॉनिक हीटर न सिर्फ कमरे की हवा को शुष्क कर देता है बल्कि आंखों की नमी भी छीन लेता है। जिससे ड्राई आई की समस्या भी हो सकती है।घर के कई हिस्सों में पानी भरकर रखें, इससे हवा में नमी बनी रहेगी। कमरे के अंदर की हवा एकदम शुष्क नहीं होगी।

* स्किन पर खुजली : ड्राई एयर की वजह से बच्चों में खासतौर पर सूखापन बढ़ सकता है और स्किन में खुजली भी ज्यादा होने लगती है। ऐसे स्थिति में सर्दी दूर करने के लिए पहने गए ऊनी कपड़ों की वजह से भी ज्यादा खुजली होने लगती है। सर्दियों में मॉइस्चराइजर या बॉडी ऑयल का अच्छे से प्रयोग करें।

* त्वचा में रूखापन : हवा में नमी होना आपकी त्वचा के लिए भी अच्छा है पर जब यह नमी हीटर द्वारा चुरा ली जाती है तो इसका असर आपकी त्वचा पर भी पड़ता है। स्किन ड्राई होने लगती है जिससे जल्दी रैशेज पड़ने लगते हैं। स्किन में नमी बरकरार रखने के लिए नैचरल मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करते रहें। भरपूर मात्रा में गुनगुना पानी पीते रहें।

* बॉडी तापमान :
हीटर या ब्लोअर की वजह से जब हवा की नमी खत्म हो जाती है, तो खांसी, ड्राईनेस, कफ और मुंह सूखने की शिकायत भी बढ़ जाती है। कमरे में ताजी हवा आने का जरिया न होने पर हीटर या ब्लोअर की वजह से गर्म हुई हवा शरीर का टेंपरेचर बढ़ा देती है। इसकी वजह से सिर दर्द होने लगता है। इसके अलावा डीहाइड्रेशन की शिकायत भी हो सकती है।

* श्वास संबंधी समस्याएं
: शुष्क हवा में सांस लेने से श्वास संबंधी समस्याएं भी जन्म ले सकती हैं। अस्थमा के मरीजों के लिए यह और भी समस्याएं पैदा कर सकता है।नाक की झिल्ली सूखकर खून निकलने की समस्या भी हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?