न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर के पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाती है अजवायन, जाने और फायदों के बारें में

दादी-नानी के नुस्खों में किसी भी तरह की छोटी-बड़ी बीमारी को दूर भगाने के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल अजवाइन का होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 25 Nov 2017 12:02:06

शरीर के पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाती है अजवायन, जाने और फायदों के बारें में

अजवायन औषधीय गुणों से भरपूर है। इसलिए इसे घर का वैद्य भी कहा जाता है। दादी-नानी के नुस्खों में किसी भी तरह की छोटी-बड़ी बीमारी को दूर भगाने के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल अजवाइन का होता है। भारतीय खानपान में अजवाइन का प्रयोग एक मसाले की तरह सदियों से होता आया है। अजवाइन की पूरी हो परांठा, मसालेदार एवं तैलीय खाने को पचाने के लिए अजवाइन का इस्तेमाल खूब होता है। आयुर्वेद में शरीर के पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में अजवाइन काफी सहायक है। आइये जानते हैं अजवायन से होने वाले फायदों के बारे में।

* माहवारी में फायदेमंद :

महिलाओं में माहवारी के दौरान रक्तस्राव होना आम बात है। जिन महिलाओं को रक्तस्राव ज्यादा होता है, वे इस समस्या से बचने के लिए अजवायन को रात भर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर खाली पेट इस पानी को पी लें। इससे रक्तस्राव के साथ ही दर्द में भी राहत मिलती है।

* सर्दी-जुकाम और खांसी :

सर्दी-जुकाम और नाक बंद होने पर अजवाइन बहुत लाभकारी है। ऐसा करें कि अजवाइन को हल्का कूट लें। कूटी अजवाइन को एक महीन कपड़े में बांधकर सूंघते रहें। इसी तरह ठंड लगने पर अजावाइन को चबाकर पानी के साथ गटक लें। निश्चित तौर पर ठंड से राहत मिलेगी। इसी तरह खांसी होने पर भी अजवाइन के रस में दो चुटकी काला नमक मिलाकर उसे चूसते रहें। इसके बाद गर्म पानी पी लें। इसके अलावा नमक और अजवाइन मुंह में डालकर चूसने से भी आपकी खांसी ठीक हो जाएगी।

* पेट संबंधी रोग :

पेट में वायु अथवा अफारा होने पर अजवाइन को साफ करके थोड़ा-सा काला नमक मिलाकर चूर्ण बनाकर पानी के साथ लेने से कुछ ही क्षणों में अफारा दूर हो जाता है। यदि चूर्ण न हो तो थोड़ी-सी अजवाइन दांतों से चबाकर चूसने और थोड़ा गर्म पानी पीने से भी अफारा और पेट दर्द दूर हो जाता है।

healthy benefits,carom seeds,carom seeds benefits,Health tips,Health,healthy living

* पाचन क्रिया :

अजवायन में थायमॉल (thymol) होता है। दुनिया में सबसे ज्यादा थायमॉल अजवायन के पौधे में पाया जाता है। ये पेट से केमिकल गेस्ट्रिक को बाहर निकालने में मदद करता है। जिससे की पाचन क्रिया आसान हो जाती है। मतली, अपच और शिशुओं के सभी पेट दर्द की समस्याओ में आराम दिलाता है।

* मिर्गी रोग में :

20 ग्राम अजवाइन, 10 ग्राम कपूर, 3 ग्राम सुहागा मिलाकर पीसले। इसे शीशी में भर ले। चौथाई चम्मच नित्य सुबह और शाम ठन्डे पानी के साथ फंकी ले। मिर्गी का दौरा पड़ना बंद हो जाएगा। इस प्रयोग को लम्बे समय तक करे।

* अस्थमा :

सर्दियों में गर्म पानी के साथ अजवायन का सेवन खांसी से राहत देता है। इसके अलावा इसे खाने से म्यूकस की समस्या भी दूर होती है। दमा के रोगियों के उपचार में भी अजवायन बहुत ही असरदार होती है। गुड़ या गुड़ से बने पदार्थ के साथ अजवायन खाने फायदेमंद होता है।

* कान का दर्द :

तिल के तेल में एक चम्मच लहसुन का पेस्ट और दो चम्मच अजवायन को उबालें। इसके ठंडा होने पर दो बूंदें कान में डाल लें। ऐसा करने से कान के दर्द में तुरंत आराम मिलता है। ऐसा करने से कान की सफाई भी हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म