न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेघालय कोर्ट से सोनम रघुवंशी को तगड़ा झटका, राज की भी जमानत याचिका खारिज

मेघालय की अदालत ने सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी राज की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में दोनों आरोपी हैं। कोर्ट में चार्जशीट का इंतज़ार है, जबकि अन्य आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Aug 2025 12:35:43

मेघालय कोर्ट से सोनम रघुवंशी को तगड़ा झटका, राज की भी जमानत याचिका खारिज

मेघालय की जेल में लगभग दो महीनों से बंद सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी राज को न्यायिक प्रक्रिया में एक और झटका लगा है। दोनों ने अपनी रिहाई के लिए जमानत याचिकाएं दाखिल की थीं, जिन्हें जिला अदालत ने खारिज कर दिया। यह मामला इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़ा हुआ है, जिसकी गूंज अब तक खत्म नहीं हुई है।

इंदौर में शादी, शिलॉन्ग में हनीमून और फिर हत्या

जानकारी के अनुसार, इंदौर के सहकार नगर निवासी राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को गोविंद नगर खारचा की रहने वाली सोनम से हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद, 22 मई को सोनम पति को हनीमून के बहाने शिलॉन्ग लेकर गई, जहां कथित रूप से उसने प्रेमी राज और उसके साथियों की मदद से राजा की हत्या कर दी। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या के बाद शव को खाई में फेंक दिया गया था।

हत्या की साजिश का ताना-बाना

शिलॉन्ग पुलिस की जांच से खुलासा हुआ है कि यह हत्या किसी आवेग में नहीं, बल्कि गहरी साजिश के तहत अंजाम दी गई थी। सोनम और राज ने पहले से ही योजना बना रखी थी, जिसमें कुछ अन्य लोगों ने भी उनकी मदद की। तीन अन्य आरोपियों — जो कि इंदौर लौटने के बाद सोनम को छुपाने और सबूत नष्ट करने में सहयोगी थे — को अब जमानत मिल चुकी है।

sonam raghuwanshi case,sonam raghuwanshi bail rejected,raj bail rejection,indore businessman murder,raja raghuwanshi murder,meghalaya court news,shillong murder case,honeymoon murder case india,sonam raj murder plot,sonam raghuwanshi latest update

इंदौर में छिपने की कोशिश

हत्या के बाद सोनम वापस इंदौर आई और देवास नाका क्षेत्र के एक फ्लैट में छिप गई थी। यह फ्लैट एक ब्रोकर शिलोम जेम्स की मदद से किराए पर लिया गया था। पुलिस का कहना है कि शिलोम, फ्लैट मालिक लोकेन्द्र सिंह तोमर और सिक्योरिटी गार्ड बलवीर ने हत्या से संबंधित सामान — जैसे कि बैग, पिस्टल और जेवर — को सबूत मिटाने की नीयत से पलासिया इलाके के एक नाले में फेंक दिया था। हालांकि, इन तीनों को अब अदालत से जमानत मिल चुकी है।

जांच जारी, चार्जशीट का इंतज़ार

फिलहाल, शिलॉन्ग पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट (चालान) कोर्ट में पेश नहीं की है। अनुमान है कि स्वतंत्रता दिवस के बाद यह प्रक्रिया पूरी होगी, जिसके बाद अदालत में नियमित सुनवाई शुरू की जाएगी। राजा रघुवंशी के परिजन लगातार यह मांग कर रहे हैं कि सोनम और राज जैसे मुख्य आरोपियों को किसी भी हालत में जमानत न मिले, क्योंकि यह अपराध बेहद सुनियोजित और निर्मम था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत