न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सैयारा’ देख लोग चूड़ियां तोड़ रहे थे, छातियां पीट रहे थे! फिल्म के इस एक्टर को हजम नहीं हुई यह बात, कहा…

डायरेक्टर मोहित सूरी की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। अहान पांडे और अनीत पड्डा की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Aug 2025 11:40:13

‘सैयारा’ देख लोग चूड़ियां तोड़ रहे थे, छातियां पीट रहे थे! फिल्म के इस एक्टर को हजम नहीं हुई यह बात, कहा…

डायरेक्टर मोहित सूरी की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। अहान पांडे और अनीत पड्डा की केमिस्ट्री खूब जमी। लोगों को यह फिल्म बेहद पसंद आई। यह अभी तक सिनेमाघरों में डटी हुई है। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आए जिनमें कुछ लोग कैनुला लगाए थिएटर फिल्म देखते नजर आए। कोई चीख-चीखकर रोता दिखा तो कोई बेहोश हो गया। अब 'सैयारा' में अहान के पिता का किरदार निभाने वाले एक्टर वरुण बडोला (51) ने फैंस की ऐसी रिएक्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी है। फिल्म को ऐसे प्रमोट करने के लिए वरुण पीआर टीम पर भड़क गए।

वरुण ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मैंने इंस्टाग्राम पर लोगों का एक्साइटमेंट देखा। लोग चूड़ियां तोड़ रहे थे, छातियां पीट रहे थे। मुझे लगता है प्रमोशन टीम ने थोड़ा ज्यादा ही कर दिया। जहां लोग फिल्म देखने जा रहे थे, वहां IV ड्रिप लगा दी। उन लोगों को जरूर किसी न किसी तरह कंटेंट देने को कहा गया होगा। शुक्र है, लोगों के पैर नहीं टूटे और वे रेंगते हुए फिल्म देखने गए। कोई बात नहीं। हम फिल्म का प्रमोशन करना समझते हैं, लेकिन ये एक हद तक ही सही है।

हालांकि फिल्म सिर्फ इंस्टाग्राम प्रमोशन के दम पर इतनी कमाई नहीं कर सकती। लोगों ने फिल्म देखी है और उन्हें ये बहुत पसंद आई है। जब हम फिल्म पर काम कर रहे थे, तो हमने नहीं सोचा था कि यह इतनी बड़ी हिट होगी। सबने सोचा होगा कि फिल्म कम से कम उतनी कमाई तो कर ले जितना इसे बनाने में लगा है। लेकिन रिलीज के तीसरे दिन, जब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया, तब हमें एहसास हुआ कि यह बड़ी हिट हो गई है। मैंने अभी तक 'सैयारा' नहीं देखी है। तीसरे-चौथे दिन तक, फिल्म की चर्चा होने लगी थी।

varun badola,actor varun badola,varun pr team,saiyaara,varun saiyaara,saiyaara promotion,ahaan panday,aneet padda,mohit suri

वरुण बड़ोला 2 दर्जन से भी ज्यादा टीवी सीरियल में कर चुके हैं काम

‘सैयारा’ में कृष कपूर (अहान) के पापा का किरदार निभाने वाले वरुण ने भी अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। वरुण टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर हैं और कई ओटीटी सीरीज में भी कमाल के किरदार निभा चुके हैं। वरुण ने नेटफ्लिक्स पर एक धमाकेदार सीरीज 'ये काली काली आंखें' दी है। वरुण ने इसे को-डायरेक्ट भी किया था। साल 1994 में आए टीवी सीरियल 'बनेगी अपनी बात' से करिअर की शुरुआत करने वाले वरुण ने 'सुराग', 'ये है मुंबई मेरी जान', 'कुटुंब', 'कोशिश' जैसे सीरियल्स में सशक्त रोल से अपनी जगह बनाई।

इसके बाद वरुण ने कई फिल्मों में काम किया। साल 2003 में आई फिल्म 'हासिल' में भी वरुण नजर आए थे। बता दें कि वरुण ने 2 दर्जन से ज्यादा टीवी सीरियल्स में काम किया है। टीवी सीरियल्स के साथ फिल्मों में भी अहम किरदारों को प्ले करते रहे। वरुण खरा बोलने के लिए भी जाने जाते हैं। वे बीते दिनों प्रोड्यसूर एकता कपूर से भी सीधा पंगा ले चुके हैं। वरुण की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उनकी शादी एक्ट्रेस राजेश्वरी सचदेव से हुई है। उनके एक बेटा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी