न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिव्यांका त्रिपाठी ने 'बिग बॉस 19' की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, शरद मल्होत्रा संग एंट्री की खबरों को बताया निराधार

दिव्यांका त्रिपाठी ने बिग बॉस 19 में एंट्री की अफवाहों पर दी सफाई। एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा संग शो में शामिल होने की खबरों को बताया झूठा। जानें क्या कहा दिव्यांका ने और कौन-कौन हैं संभावित कंटेस्टेंट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Aug 2025 9:26:45

दिव्यांका त्रिपाठी ने 'बिग बॉस 19' की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, शरद मल्होत्रा संग एंट्री की खबरों को बताया निराधार

सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिनों सुर्खियों में है। हर दिन शो से जुड़ी नई-नई खबरें सामने आ रही हैं — कभी किसी चर्चित चेहरे के नाम पर चर्चा होती है, तो कभी शो के फॉर्मेट में होने वाले बदलाव की बात उठती है। इन्हीं में से एक बड़ी अफवाह ये भी थी कि टेलीविजन की मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी अपने एक्स बॉयफ्रेंड और को-स्टार शरद मल्होत्रा के साथ शो का हिस्सा बनेंगी।

अफवाहों पर दिव्यांका की दो टूक प्रतिक्रिया

हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए 'बिग बॉस 19' से जुड़ी सभी बातों को बेबुनियाद करार दिया। टेली टॉक से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ कहा, “हर साल यही होता है। मेरी एंट्री की झूठी खबरें उड़ाई जाती हैं, लेकिन इस बार भी इनमें कोई सच्चाई नहीं है।”

कई रियलिटी शो में दिखा चुकी हैं दम

हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब दिव्यांका किसी रियलिटी शो को लेकर चर्चा में आई हों। वह पहले भी ‘नच बलिए 8’, ‘खतरों के खिलाड़ी 11’, और ‘इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज’ जैसे लोकप्रिय रियलिटी शोज़ का हिस्सा रह चुकी हैं। साथ ही उन्होंने 'क्राइम पेट्रोल' के कई एपिसोड भी होस्ट किए हैं, जिससे उनकी बहुआयामी प्रतिभा का अंदाजा लगता है।

दिव्यांका-शरद का रिश्ता रहा था लाइमलाइट में

‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ में साथ काम करते वक्त दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आठ साल तक चला ये रिश्ता बाद में टूट गया। हालांकि अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। दिव्यांका ने अभिनेता विवेक दहिया से शादी की है, जबकि शरद मल्होत्रा ने रिप्सी भाटिया को जीवनसाथी चुना है।

'बिग बॉस 19' की कास्टिंग को लेकर लगातार चर्चा

‘बिग बॉस 19’ की संभावित कंटेस्टेंट लिस्ट में कई नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित चेहरे शामिल हैं। इन नामों में गुरुचरण सिंह, अमाल मलिक, धीरज धूपर, श्रद्धा आर्या, अरिश्फा खान, गौरव खन्ना, लक्ष्य चौधरी, डिनो जेम्स, सुंदूस मौफकीर, और ममता कुलकर्णी जैसी हस्तियां शामिल हैं। इसके अलावा राज कुंद्रा, मुनमुन दत्ता, राम कपूर, गौतमी कपूर, शशांक व्यास, और धनश्री वर्मा जैसे बड़े नाम भी अफवाहों में हैं।

सलमान ने किया प्रीमियर डेट का ऐलान

हाल ही में जारी किए गए शो के टीज़र में सलमान खान ने 'बिग बॉस 19' की शुरुआत की तारीख का खुलासा कर दिया है। शो 24 अगस्त 2025 से जियो सिनेमा और कलर्स टीवी दोनों प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसके साथ ही दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है कि आखिर कौन-कौन इस सीज़न में घर का हिस्सा बनने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी