न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जल जीवन मिशन घोटाला: महेश जोशी की जमानत याचिका पर ईडी की दलीलें पूरी, हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने को कहा

राजस्थान जल जीवन मिशन घोटाले में नामजद पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी की जमानत याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट में ईडी द्वारा अपनी बहस पूरी कर ली गई है। जस्टिस प्रवीर भटनागर की एकलपीठ ने सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता को अपना जवाब दाखिल करने के लिए 8 अगस्त तक का समय प्रदान किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 06 Aug 2025 7:52:54

जल जीवन मिशन घोटाला: महेश जोशी की जमानत याचिका पर ईडी की दलीलें पूरी, हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने को कहा

राजस्थान जल जीवन मिशन घोटाले में नामजद पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी की जमानत याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट में ईडी द्वारा अपनी बहस पूरी कर ली गई है। जस्टिस प्रवीर भटनागर की एकलपीठ ने सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता को अपना जवाब दाखिल करने के लिए 8 अगस्त तक का समय प्रदान किया है। यह मामला धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के अंतर्गत दर्ज किया गया है, जिसमें ईडी गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है।

ईडी की ओर से अधिवक्ता अक्षय भारद्वाज ने अदालत में जोरदार विरोध करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता का नाम पहले से दर्ज एफआईआर में सामने आ चुका है और उसके बेटे की कंपनी में 50 लाख रुपए का संदिग्ध लेनदेन हुआ है। भारद्वाज ने कहा कि इस रकम को लौटाने का दावा करने से अपराध की गंभीरता खत्म नहीं होती। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि आरोपी ने जलदाय विभाग की टेंडर प्रक्रिया में रिश्वत प्राप्त की थी और यदि जमानत दी गई, तो वह साक्ष्यों से छेड़छाड़ कर सकता है या गवाहों को प्रभावित कर सकता है।

याचिकाकर्ता की ओर से गिरफ्तारी को बताया अनुचित

दूसरी ओर, याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता स्नेहदीप ने दलील दी कि एसीबी द्वारा दर्ज मूल प्रकरण में महेश जोशी का नाम नहीं है। उन्हें एक वर्ष पूर्व नोटिस दिया गया था, लेकिन कोई नई परिस्थितियाँ सामने आए बिना ही उनकी गिरफ्तारी कर ली गई। उन्होंने यह भी कहा कि ईडी द्वारा संदिग्ध बताए गए 50 लाख रुपए का लेनदेन जोशी के बेटे की फर्म द्वारा एक लोन के रूप में लिया गया था, जिसे समय पर चुका दिया गया है।

गौरतलब है कि मार्च 2024 में ईडी ने महेश जोशी को समन जारी किया था। इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया और जून 2024 में ईडी कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया। ईडी ने महेश जोशी, उनके बेटे रोहित जोशी समेत लगभग 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इस बीच जब जोशी की पत्नी का निधन हुआ, तब कोर्ट ने उन्हें दो बार अंतरिम जमानत की राहत दी थी।

अब अदालत ने याचिकाकर्ता को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वह 8 अगस्त तक अपना लिखित पक्ष प्रस्तुत करें, जिसके बाद जमानत याचिका पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इस मामले पर प्रदेश की राजनीतिक हलकों और प्रशासनिक महकमे की भी खास नजर बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?