न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RPSC ने शुरू की 1100 पशु चिकित्सा अधिकारी पदों की भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने मंगलवार, 5 अगस्त 2025 से पशु चिकित्सा अधिकारी (Veterinary Officer) के 1100 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 3 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 05 Aug 2025 11:54:58

RPSC ने शुरू की 1100 पशु चिकित्सा अधिकारी पदों की भर्ती, आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने मंगलवार, 5 अगस्त 2025 से पशु चिकित्सा अधिकारी (Veterinary Officer) के 1100 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 3 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार आयोग ने आवेदन प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और कानूनी रूप से सुरक्षित बनाने के लिए विशेष शर्तें जोड़ी हैं, जिनमें राजस्थान पशु चिकित्सा परिषद से स्थायी या अस्थायी पंजीयन अनिवार्य रूप से शामिल है।

आरपीएससी के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि 17 जुलाई को इस भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमें सभी वर्गों के लिए पदों का वर्गीकरण किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदन की अंतिम तिथि तक जिन अभ्यर्थियों के पास पशु चिकित्सा परिषद का पंजीयन नहीं होगा, उनके आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा, सभी उम्मीदवारों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उन्होंने लिखित परीक्षा से पूर्व अपनी इंटर्नशिप पूरी कर ली हो।

मेहता ने आगे बताया कि केवल वे अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करें, जिनके पास आवश्यक शैक्षिक योग्यता, अनुभव और निर्धारित आयु सीमा है। भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जो 1 जनवरी 2026 को गणना की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, जिसकी तारीख, स्थान और समय की जानकारी आयोग द्वारा अलग से दी जाएगी।

गौरतलब है कि पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती वर्ष 2019 में कानूनी विवादों में फंसी थी, इसलिए इस बार आयोग ने प्रारंभ से ही वैधानिक सावधानियों को प्राथमिकता दी है। पंजीयन की शर्त इसी उद्देश्य से लागू की गई है ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी बाधा उत्पन्न न हो।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?