CRPF vehicle accident reported in Kandva-Basantgarh area of #Udhampur. Several jawans seriously injured. Rescue ops underway. Union Minister @DrJitendraSingh speaks to DC @rai_saloni , who is on ground monitoring. Locals joi
हादसे की तस्वीरों ने झकझोरा
घटना के बाद दुर्घटनास्थल से आई तस्वीरों ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। तस्वीरों में दुर्घटनाग्रस्त वाहन खाई में दिखाई दे रहा है, जबकि राहत टीमें घायलों को स्ट्रेचर पर अस्पताल पहुंचाने में जुटी हैं। कुछ जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कारणों की जांच में जुटी पुलिस
इस हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि वाहन के खाई में गिरने के पीछे तकनीकी खामी, खराब सड़क या मानवीय त्रुटि – इनमें से कोई भी कारण हो सकता है, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।
18 जवान थे वाहन में सवार
सीआरपीएफ की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह वाहन 187वीं बटालियन से संबंधित था और उसमें कुल 18 जवान सवार थे। बताया गया कि सुबह लगभग 10:30 बजे यह वाहन उधमपुर ज़िले के कंडवा से बसंतगढ़ की ओर रवाना हुआ था, और इसी दौरान यह हादसा हुआ।
स्थानीय लोग बने मददगार
हादसे के बाद राहत कार्य में स्थानीय निवासियों ने भी बेहद सराहनीय योगदान दिया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और मौके पर मौजूद राहत टीमों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया।















