न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रंप के दावे की खुली पोल! ईरानी मिसाइलों ने फिर मचाई तबाही, अमेरिका-इजरायल पर बरसे रॉकेट

ईरान ने फिर किया इजरायल पर मिसाइल हमला, ट्रंप के युद्धविराम के दावों की खुली पोल। कतर और इराक में अमेरिकी ठिकानों पर भी गिरे रॉकेट। खामेनेई बोले – उत्पीड़न स्वीकार नहीं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 24 Jun 2025 10:09:38

ट्रंप के दावे की खुली पोल! ईरानी मिसाइलों ने फिर मचाई तबाही, अमेरिका-इजरायल पर बरसे रॉकेट

दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कथनी और करनी में एक बार फिर फर्क सामने आया है। अपनी छवि चमकाने और श्रेय लूटने की होड़ में ट्रंप ने बीती रात यह ऐलान कर दिया कि उन्होंने ईरान-इजरायल के बीच जारी युद्ध को रुकवा दिया है। लेकिन हकीकत कुछ और ही निकली। इस दावे के कुछ ही घंटे बाद ईरान ने एक और बड़ा हमला कर दिया, जिसमें तीन इजरायली नागरिकों की जान चली गई।

फिर बरसीं ईरानी मिसाइलें, अमेरिका भी आया निशाने पर

ट्रंप के शांति के दावे के विपरीत, ईरान ने इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले शुरू कर दिए। इतना ही नहीं, अमेरिका भी अब खामेनेई के निशाने पर है। ईरानी मिसाइलें अब सीधे मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर गिर रही हैं। पहले कतर और फिर इराक में अमेरिका के तीन प्रमुख बेस पर धमाकेदार हमले किए गए। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि ईरान अब सिर्फ चेतावनी नहीं, जमीनी कार्रवाई में उतर आया है, और मध्य पूर्व महायुद्ध की तरफ बढ़ रहा है।

सायरनों की गूंज और बंकरों में छिपे लोग – इजराइल में दहशत का माहौल

ईरानी हमले के बाद इजराइल के कई शहरों में सायरन बजने लगे। लोगों को सुरक्षा के लिए बंकरों में भेजा जा रहा है। बीती रात ईरान ने कतर स्थित अल-उदीद एयरबेस पर मिसाइलें दागीं। एकसाथ कई मिसाइलें लॉन्च की गईं, हालांकि ज्यादातर को एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया। फिलहाल कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है, लेकिन यह हमला दर्शाता है कि ईरान अब पीछे हटने के मूड में नहीं है।

कतर ने कहा – दागीं 19 मिसाइलें, एक अमेरिकी बेस पर गिरी

कतर की सरकार ने बयान जारी कर कहा कि ईरान ने कुल 19 मिसाइलें दागीं। उनमें से अधिकतर को इंटरसेप्ट कर लिया गया, लेकिन एक मिसाइल अमेरिकी बेस पर गिरने की खबर है। हमले के फौरन बाद कतर, कुवैत, यूएई, इराक और मिस्र समेत 10 देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया, जिसे बाद में खोला गया। गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) ने इस हमले की निंदा की और इसे कतर की संप्रभुता का उल्लंघन बताया।

ईरान की चेतावनी – अगली बार अस्तित्व मिटा देंगे

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने अमेरिका को खुली चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर फिर से हमला हुआ, तो अमेरिकी ठिकानों पर और भी ज्यादा ताकतवर जवाब मिलेगा। उन्होंने यह तक कह दिया कि अगली बार अमेरिका का अस्तित्व मिटा देंगे। वहीं, व्हाइट हाउस ने अपने बचाव में कहा कि सुलेमानी की मौत के बाद भी ईरान ने हमला किया था लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का हमला कमजोर था, क्योंकि 14 मिसाइलों में से 13 को गिरा दिया गया। लेकिन तीन इजरायली नागरिकों की मौत इस दावे को झुठला रही है।

आयातुल्लाह खामेनेई का सख्त संदेश – हम उत्पीड़न नहीं सहेंगे

ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह खामेनेई ने एक्स पर लिखा, “हम किसी भी प्रकार का उत्पीड़न स्वीकार नहीं करेंगे, न ही किसी के आगे झुकेंगे।” वहीं, ईरान के विदेश मंत्री ने साफ कहा कि उनका देश अमेरिका के किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब