न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस आइलैंड पर है शाहरुख खान का भी बंगला, बनने में लगे थे इतने साल

दुबई के पाम जुमेराह (Palm Jumeirah) यानी पाम आइलैंड (Palm island Shahrukh Khan house) पर कई सेलेब्स की तरह शाहरुख खान का भी एक बंगला है। आज हम आपको उसी पाम आइलैंड्स से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स को बताएंगे जो आपको हैरान कर देंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Nov 2022 1:20:47

इस आइलैंड पर है शाहरुख खान का भी बंगला, बनने में लगे थे इतने साल

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का आज 57वां जन्मदिन है। किंग खान के बर्थडे पर उनके फैंस हमेशा की तरह काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस रात से ही मुंबई स्थित उनके घर मन्नत के बाहर खड़े हैं। देर रात शाहरुख भी घर की बाउंड्री पर चढ़कर फैंस को धन्यवाद भी किया। आपको बता दे, मुंबई के अलावा एक घर दुबई में भी है। रिपोर्ट्स की मानें तो उस घर की कीमत, मन्नत से कम है मगर वो जिस जगह पर बना है, वो बेहद खास है। दुबई के पाम जुमेराह (Palm Jumeirah) यानी पाम आइलैंड (Palm island Shahrukh Khan house) पर कई सेलेब्स की तरह शाहरुख खान का भी एक बंगला है। आज हम आपको उसी पाम आइलैंड्स से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स को बताएंगे जो आपको हैरान कर देंगे।

dubai,shah rukh khan birthday,palm island shahrukh khan house

पाम जुमेराह का नाम ऐसा इसलिए है क्योंकि ये पाम (Palm tree shape island) यानी खजूर के पेड़ के आकार का है। इसे दुनिया का आठवां अजूबा माना जाता है और सबसे बड़ा मानव निर्मित आइलैंड है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये अंतरिक्ष से भी नजर आता है। बताया जाता है कि दुबई में जब इस ड्रीम प्रोजेक्ट के काम की प्लानिंग शुरू हुई तो ऐसे पत्थरों की जरूरत थी जो समुद्र के अंदर पानी के बहाव में बहे नहीं और एक जगह स्थिर रहें। तब आर्किटेक्चर ने पूरे विश्व में इस तरह के पत्थर तलाश किए। और इनके सैंपल दुबई मंगाए गए। पत्थरों को एक खास आकार का होना चाहिए था। सैंपल में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की पत्थर खदानों के सैंपल पास हुए। इसके बाद इन पत्थरों को एक विशेष आकार में काट कर गुजरात के रास्ते समुद्री जहाज से दुबई भेजा गया। 20 से 30 फीट के आकार के ये पत्थर 30 से 40 टन के थे।

dubai,shah rukh khan birthday,palm island shahrukh khan house

पाम जुमेराह 5 किलोमीटर लंबा और 5 किलोमीटर चौड़ा है। जो कि 800 फुटबॉल मैदान के बराबर है। इसकी नींव में सिर्फ मिट्टी और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। किसी तरह के स्टील और सीमेंंट का यूज नहीं किया गया। इसको बनाने में जितना पत्थर और रेत का इस्तेमाल किया गया है, उससे धरती के 3 चक्कर के बराबर 2 मीटर मोटी दीवार बनाई जा सकती है। इसे तैयार की गई रेत बाहर से मंगाई गई थी। क्यूंकि दुबई की रेत पानी में घुल जाती है, इसलिए इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

dubai,shah rukh khan birthday,palm island shahrukh khan house

ताड़ के पेड़ (Palm Tree) के आकार में बने यह द्वीप आज दुबई की पहचान है। ताड़ के पेड़ जैसा आकार हाेने के कारण ही इस द्वीप का नाम पाम जुमेराह द्वीप रखा गया। ताड़ के पेड़ के आकार में बसाए गए इस द्वीपसमूह में लग्‍जरी होटल्‍स, रेस्‍टॉरेंट्स, स्पा, शानदार क्‍लब और अपार्टमेंट्स बने हैं। खूबसूरत समुद्री तट (बीच) यहां का आकर्षण हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां करीब 80 हजार लोगों के एक साथ रहने की व्यवस्था है।

dubai,shah rukh khan birthday,palm island shahrukh khan house

पाम आइलैंड को बनाने में सैटलाइट का प्रयोग किया गया था। हाईटेक जीपीएस तकनीक और वाइब्रो कॉम्पैक्शन तकनीक की मदद से सटीक जगह पर रेत और पत्थर गिराए गए थे। इस द्वीप को बनाने के लिए पत्‍थरों से आधे चंद्रमा के आकार का 11 किलोमीटर लंबा ब्रेकवाटर तैयार किया गया। ऐसा इसलिए कि समंदर की लहरों और तेज हवाओं में भी यह द्वीप सुरक्षित रह सके।

dubai,shah rukh khan birthday,palm island shahrukh khan house

इस आइलैंड को बनाने के लिए एक अस्थायी डैम का भी आविष्कार किया गया था क्योंकि समुद्र से 25 मीटर नीचे बेस बनाने के लिए बिना पानी के निर्माण करना था। 55 लाख क्यूबिक मीटर पानी को 45 दिनों में पंप के जरिए हटाया गया था और करीब 2000 मछलियों को पकड़कर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया था जिससे वो फंसकर ना मर जाएं। आपको बता दें कि पाम जुमेराह पर 12 हजार खजूर के पेड़ हैं जिसे नर्सरी में उगाया गया था। इस आइलैंड को बनाने का एक मात्र कारण ये था कि यहां टूरिज्म को बढ़ावा देना था। शाहरुख खान ही नहीं कई विदेशी सेलेब्स के घर भी यहां पर हैं।

dubai,shah rukh khan birthday,palm island shahrukh khan house

अब इस आइलैंड से जुड़ी सबसे जरूरी बात। इस नखील नाम की रियल एस्टेट बिल्डिंग ने बनाया था जो अब दुबई प्रशासन के अंडर में है। आइलैंड को बनाने में सिर्फ 6 साल वक्त लगा था और इस प्रोजेक्ट की कीमत 90,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा थी। नखील ने यहां एक 52 मंजिला इमारत भी बनाई है, जहां से लोग इस खूबसूरत पाम जुमेराह द्वीप का दीदार करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

1 मई से LPG सिलेंडर पर नए नियम लागू, बिना OTP नहीं होगी डिलीवरी, जानिए क्या-क्या बदलने जा रहा है सिस्टम में
1 मई से LPG सिलेंडर पर नए नियम लागू, बिना OTP नहीं होगी डिलीवरी, जानिए क्या-क्या बदलने जा रहा है सिस्टम में
ओडिशा के सुंदरगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 की मौत, 12 से अधिक घायल
ओडिशा के सुंदरगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर में 4 की मौत, 12 से अधिक घायल
गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में आग का तांडव, 9वीं से 11वीं मंजिल तक 8-10 फ्लैट झुलसे, दहशत में लोग
गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में आग का तांडव, 9वीं से 11वीं मंजिल तक 8-10 फ्लैट झुलसे, दहशत में लोग
बंगाल में चुनावी तनाव चरम पर, ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप
बंगाल में चुनावी तनाव चरम पर, ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप
करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी शालीनता की नसीहत, ‘ज्यादा जूम मत करना’ कहते ही वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी शालीनता की नसीहत, ‘ज्यादा जूम मत करना’ कहते ही वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
PPF अकाउंट मैच्योर होने के बाद क्या करें—पैसा निकालें या जारी रखें? जानिए सबसे बेहतर विकल्प और टैक्स सेविंग का ‘EEE’ फॉर्मूला
PPF अकाउंट मैच्योर होने के बाद क्या करें—पैसा निकालें या जारी रखें? जानिए सबसे बेहतर विकल्प और टैक्स सेविंग का ‘EEE’ फॉर्मूला
मई में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, खुलेंगे बंपर कमाई के रास्ते!
मई में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, खुलेंगे बंपर कमाई के रास्ते!
MCX में सोना हुआ कमजोर, चांदी ने दिखाई मजबूती; जानें आज 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट
MCX में सोना हुआ कमजोर, चांदी ने दिखाई मजबूती; जानें आज 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट
राघव चड्ढा के भाजपा से जुड़ाव में प्रियंका चोपड़ा का नाम? नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा दावा
राघव चड्ढा के भाजपा से जुड़ाव में प्रियंका चोपड़ा का नाम? नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा दावा
90 वर्षीय महिला के मानहानि मामले की सुनवाई 2046 तक टली, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया 20 साल का अंतराल
90 वर्षीय महिला के मानहानि मामले की सुनवाई 2046 तक टली, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया 20 साल का अंतराल
19 साल पुरानी इस डरावनी फिल्म को आज भी अकेले देखने से कतराते हैं लोग, 12 लाख में बनी और कमा डाले 1600 करोड़, आ चुके 7 पार्ट
19 साल पुरानी इस डरावनी फिल्म को आज भी अकेले देखने से कतराते हैं लोग, 12 लाख में बनी और कमा डाले 1600 करोड़, आ चुके 7 पार्ट
ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते नजर आए रियान पराग, क्या राजस्थान कप्तान पर गिरेगी गाज?
ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते नजर आए रियान पराग, क्या राजस्थान कप्तान पर गिरेगी गाज?
'मैं और अभिषेक पूरी रात जागते रहे, हमारे कार्यकर्ताओं को उठाया जा रहा' – ममता बनर्जी के तीखे आरोप, चुनावी माहौल गरमाया
'मैं और अभिषेक पूरी रात जागते रहे, हमारे कार्यकर्ताओं को उठाया जा रहा' – ममता बनर्जी के तीखे आरोप, चुनावी माहौल गरमाया
क्या खाली पेट तरबूज और खरबूज खाना सही है? जानिए फायदे, नुकसान और किन लोगों को रखनी चाहिए सावधानियां
क्या खाली पेट तरबूज और खरबूज खाना सही है? जानिए फायदे, नुकसान और किन लोगों को रखनी चाहिए सावधानियां