न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब नहीं होंगे ठगी का शिकार! जानिए व्हाट्सऐप पर स्पैम कॉल्स से बचने का सबसे आसान तरीका

व्हाट्सऐप पर स्पैम कॉल्स और फ्रॉड से बचना अब हुआ आसान! जानिए Silence Unknown Callers फीचर से खुद को ठगी से सुरक्षित रखने का सबसे आसान तरीका और अपनाएं जरूरी सुरक्षा उपाय।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 7:14:24

अब नहीं होंगे ठगी का शिकार! जानिए व्हाट्सऐप पर स्पैम कॉल्स से बचने का सबसे आसान तरीका

आजकल व्हाट्सऐप पर स्पैम और फ्रॉड कॉल्स का आना एक आम समस्या बन गई है। खासकर विदेशी नंबरों (जैसे +234, +84, +62 आदि) से आने वाली इन कॉल्स के जरिए लोग ठगी के जाल में फंसते जा रहे हैं। कुछ लोग तो झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई भी गंवा बैठते हैं। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि WhatsApp अपने यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नए-नए सेफ्टी फीचर्स पेश करता रहता है, जिससे आप इन फर्जी और धोखाधड़ी वाली कॉल्स से खुद को बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कि व्हाट्सऐप पर स्पैम कॉल्स से कैसे बचें और ठगी से खुद को कैसे सुरक्षित रखें।

व्हाट्सऐप स्पैम कॉल्स क्या होती हैं?

स्पैम कॉल्स वे होती हैं जो अंजान और अधिकतर विदेशी नंबरों से की जाती हैं। इनमें आपको लॉटरी जीतने या इनाम देने का झांसा दिया जाता है, कोई खुद को सरकारी अफसर बताता है, या फिर वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेलिंग की कोशिश की जाती है। कई बार इन कॉल्स में आपको कोई फर्जी ऐप डाउनलोड करने के लिए भी कहा जा सकता है, जिससे आपका डेटा चोरी हो सकता है।

Silence Unknown Callers: व्हाट्सऐप का जरूरी सेफ्टी फीचर

व्हाट्सऐप पर अब एक बहुत ही काम का फीचर – "Silence Unknown Callers" उपलब्ध है। यह फीचर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को ऑटोमैटिक साइलेंट कर देता है। जब आप इस फीचर को ऑन करते हैं, तो ऐसे कॉल्स न आपकी स्क्रीन पर दिखाई देंगे और न ही फोन बजेगा।

ये कॉल्स सिर्फ आपके कॉल लॉग में सेव हो जाएंगी ताकि आप उन्हें बाद में चेक कर सकें। इस फीचर से आप फ्रॉड कॉलर्स का सामना करने से भी बच सकते हैं।

ऐसे करें Silence Unknown Callers फीचर को ऑन

- WhatsApp खोलें और ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स पर टैप करें।

- Settings में जाएं।

- फिर Privacy सेक्शन में जाएं और Calls पर क्लिक करें।

- यहां आपको Silence Unknown Callers का विकल्प दिखेगा।

- टॉगल बटन को ऑन कर दें।

- अब कोई भी अनजान नंबर से कॉल आएगी, तो वो साइलेंट हो जाएगी और आपको डायरेक्ट डिस्टर्ब नहीं करेगी।

अगर गलती से कॉल उठ गई तो क्या करें?

अगर आप गलती से किसी स्पैम कॉल को उठा लेते हैं, तो तुरंत कॉल काटें। किसी भी प्रकार की निजी जानकारी या ओटीपी शेयर न करें। अगर कॉल के बाद कुछ गलत लगता है, तो नजदीकी साइबर क्राइम सेल में शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला