न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का बड़ा फैसला: अब परीक्षाओं में लागू होगा इक्विपरसेंटाइल फॉर्मूला, Z-सिस्टम खत्म

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने मल्टी-शिफ्ट परीक्षाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए Z-फॉर्मूले को समाप्त कर दिया है। अब बोर्ड ने SSC (कर्मचारी चयन आयोग) की तर्ज पर इक्विपरसेंटाइल नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला अपनाने का फैसला लिया है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 26 Jul 2025 12:53:02

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड का बड़ा फैसला: अब परीक्षाओं में लागू होगा इक्विपरसेंटाइल फॉर्मूला, Z-सिस्टम खत्म

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने मल्टी-शिफ्ट परीक्षाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए Z-फॉर्मूले को समाप्त कर दिया है। अब बोर्ड ने SSC (कर्मचारी चयन आयोग) की तर्ज पर इक्विपरसेंटाइल नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला अपनाने का फैसला लिया है। यह नया फार्मूला अब से आयोजित होने वाली सभी मल्टी-शिफ्ट परीक्षाओं में लागू होगा, साथ ही इसे प्रहरी सीधी भर्ती-2024 में भी प्रयोग में लाया जाएगा।

इक्विपरसेंटाइल फॉर्मूला सबसे प्रभावी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की परीक्षाओं में लगातार अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में एक ही परीक्षा को अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित करना पड़ता है। विभिन्न शिफ्टों में प्रश्नपत्रों की कठिनाई का स्तर अलग हो सकता है, जिससे किसी अभ्यर्थी को लाभ तो किसी को नुकसान होता है। इस समस्या से निपटने के लिए बोर्ड ने एक समिति गठित की थी, जिसने देश की अन्य प्रतिष्ठित भर्ती एजेंसियों जैसे SSC, IBPS और रेलवे बोर्ड की पद्धतियों का अध्ययन किया। समिति की रिपोर्ट में SSC की ओर से हाल ही में अपनाया गया इक्विपरसेंटाइल फॉर्मूला सबसे प्रभावी पाया गया, और उसी की अनुशंसा के आधार पर इसे लागू करने का फैसला लिया गया है।

क्या होता है इक्विपरसेंटाइल फॉर्मूला

इक्विपरसेंटाइल नॉर्मलाइजेशन एक ऐसा सांख्यिकीय फार्मूला है, जिसमें हर शिफ्ट के परीक्षार्थियों के प्रदर्शन को समान प्रतिशत स्कोरिंग के आधार पर तुलना योग्य बनाया जाता है। आसान भाषा में समझें तो जब एक ही परीक्षा अलग-अलग शिफ्टों में होती है, तो हो सकता है कि किसी शिफ्ट का पेपर थोड़ा आसान हो और किसी का मुश्किल। ऐसे में सीधे नंबरों से तुलना करना सही नहीं होता। इस फॉर्मूले के अनुसार हर शिफ्ट के अभ्यर्थियों को उनके प्रदर्शन के अनुसार रैंक या प्रतिशत दी जाती है, न कि सीधे नंबर देखे जाते हैं।

मान लीजिए सुबह की शिफ्ट में 10 हजार अभ्यर्थी बैठे। शाम की शिफ्ट में भी 10 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अब, हेमांश को सुबह की शिफ्ट में 80 नंबर मिले और वह अपने ग्रुप में टॉप 10% में है। सिमरन को शाम की शिफ्ट में 76 नंबर मिले, लेकिन उसका पेपर मुश्किल था और वह भी टॉप 10% में ही है। अब इक्विपरसेंटाइल फॉर्मूले में यह देखा जाएगा कि दोनों टॉप 10% में हैं, तो दोनों का स्कोर बराबर माना जाएगा, यानी नंबर नहीं, अभ्यर्थी का स्थान (rank या percentile) अहम है। ऐसे में कठिन पेपर वालों को नुकसान नहीं होगा और आसान पेपर वालों को अनुचित फायदा नहीं मिलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?