न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक बार फिर दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता बने PM मोदी, ट्रंप 8वें स्थान पर, मैक्रों और मेलोनी पिछड़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। अमेरिकी फर्म Morning Consult की जुलाई 2025 की रिपोर्ट में उन्हें 75% समर्थन मिला है, जो वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक है। इस सूची में ट्रंप 8वें और मैक्रों, मेलोनी जैसे नेता नीचे रहे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Jul 2025 8:57:14

 एक बार फिर दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता बने PM मोदी, ट्रंप 8वें स्थान पर, मैक्रों और मेलोनी पिछड़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर वैश्विक लोकप्रियता के पटल पर अपना दबदबा कायम किया है। अमेरिकी डेटा एनालिटिक्स फर्म Morning Consult द्वारा जुलाई 2025 में जारी की गई ताज़ा रिपोर्ट में पीएम मोदी को दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में चुना गया है। इस रिपोर्ट में 75 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में सहमति जताई है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सूची में 8वें स्थान पर रहे। यह सर्वेक्षण 4 से 10 जुलाई के बीच आयोजित किया गया था, जिसमें 20 देशों के वर्तमान नेताओं की अनुमोदन रेटिंग (approval rating) को शामिल किया गया।

75 फीसदी समर्थन के साथ मोदी सबसे आगे

इस सर्वे के मुताबिक, नरेंद्र मोदी को देश और विदेश में जबरदस्त समर्थन मिला है। उन्हें 75 प्रतिशत लोगों की सहमति मिली, जबकि 18 प्रतिशत लोगों ने उन्हें नकारा और 7 प्रतिशत लोग निर्णय नहीं ले पाए। यह आंकड़ा न केवल उनके वैश्विक नेतृत्व की स्वीकार्यता को दर्शाता है बल्कि उन्हें लोकतांत्रिक दुनिया के शीर्ष नेताओं में भी शुमार करता है।

दूसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति

पीएम मोदी के बाद इस सूची में दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति ली जे म्युंग 59 प्रतिशत अप्रूवल के साथ दूसरे नंबर पर हैं। खास बात यह है कि ली जे म्युंग को राष्ट्रपति पद संभाले हुए अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है, इसके बावजूद उन्हें इतनी बड़ी संख्या में समर्थन मिला है।

तीसरे स्थान पर अर्जेंटीना के जेवियर माइली

तीसरे पायदान पर अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली रहे, जिन्हें 57 फीसदी समर्थन मिला। 6 प्रतिशत लोगों ने उनके बारे में कोई राय नहीं दी, जबकि 37 प्रतिशत लोगों ने उन्हें नकारा। दक्षिणपंथी विचारधारा के माने जाने वाले माइली को हाल ही में सत्ता मिली है और इतने कम समय में यह समर्थन उनके लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

सबसे निचले पायदान पर मैक्रों और फिआला

दूसरी ओर, कुछ नेताओं के लिए यह रिपोर्ट निराशाजनक रही। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फिआला इस सूची में सबसे नीचे रहे। उन्हें मात्र 18 फीसदी लोगों का समर्थन मिला, जबकि 74 फीसदी लोगों ने असहमति जताई।

मेलोनी को मिला 10वां स्थान

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को सर्वेक्षण में 10वां स्थान मिला है। यह उनके लिए चिंताजनक संकेत हो सकता है क्योंकि वे यूरोपीय राजनीति में उभरती नेता मानी जाती रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु सरकार के बड़े ऐलान: हेल्थ इंश्योरेंस कवर 5 लाख से बढ़कर 25 लाख, दूध उत्पादकों को भी दी राहत
तमिलनाडु सरकार के बड़े ऐलान: हेल्थ इंश्योरेंस कवर 5 लाख से बढ़कर 25 लाख, दूध उत्पादकों को भी दी राहत
आजम खान से जुड़े ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में 10 जगहों पर छापेमारी
आजम खान से जुड़े ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में 10 जगहों पर छापेमारी
पैसों की तंगी में छोड़ी बीजेपी, कांग्रेस पर भी रख दी शर्त; शहजाद पूनावाला बोले- 'राहुल गांधी को हटाओ तो आऊंगा'
पैसों की तंगी में छोड़ी बीजेपी, कांग्रेस पर भी रख दी शर्त; शहजाद पूनावाला बोले- 'राहुल गांधी को हटाओ तो आऊंगा'
रनवे से टकराई विमान की पूंछ और फिर... 2 घंटे आसमान में मंडराता रहा Boeing 787, टला बड़ा हादसा
रनवे से टकराई विमान की पूंछ और फिर... 2 घंटे आसमान में मंडराता रहा Boeing 787, टला बड़ा हादसा
जापान की टेक्नोलॉजी और यूपी के बड़े बाजार का संगम बदलेगा विकास की तस्वीर, सीएम योगी ने निवेशकों को दिया न्योता
जापान की टेक्नोलॉजी और यूपी के बड़े बाजार का संगम बदलेगा विकास की तस्वीर, सीएम योगी ने निवेशकों को दिया न्योता
‘कॉकरोचों’ से दूर रहने की हिदायत पर बवाल, विरोध के आगे झुकी विजय थलपति की TVK
‘कॉकरोचों’ से दूर रहने की हिदायत पर बवाल, विरोध के आगे झुकी विजय थलपति की TVK
छठे दिन भी 'आवारापन 2' का जलवा, 102 करोड़ के पार पहुंची कमाई; 'बंटवारा 1947' 31 करोड़ के करीब
छठे दिन भी 'आवारापन 2' का जलवा, 102 करोड़ के पार पहुंची कमाई; 'बंटवारा 1947' 31 करोड़ के करीब
जूनियर एनटीआर के पेट डॉग का निधन, गहरे सदमे में एक्टर; अनदेखी तस्वीरों के साथ लिखा भावुक संदेश
जूनियर एनटीआर के पेट डॉग का निधन, गहरे सदमे में एक्टर; अनदेखी तस्वीरों के साथ लिखा भावुक संदेश
अक्षय खन्ना का दिखा अब तक का सबसे रहस्यमयी अवतार, ‘महाकाली’ में बनेंगे शुक्राचार्य; 24 अगस्त को खुलेगा बड़ा राज
अक्षय खन्ना का दिखा अब तक का सबसे रहस्यमयी अवतार, ‘महाकाली’ में बनेंगे शुक्राचार्य; 24 अगस्त को खुलेगा बड़ा राज
मोहनलाल ने एक साथ खोले 7 फिल्मों के पत्ते, इन दिग्गज निर्देशकों संग करेंगे काम; फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
मोहनलाल ने एक साथ खोले 7 फिल्मों के पत्ते, इन दिग्गज निर्देशकों संग करेंगे काम; फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट
अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में विल स्मिथ की एंट्री की चर्चा, बन सकते हैं खूंखार विलेन; मेकर्स ने नहीं किया कंफर्म
अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में विल स्मिथ की एंट्री की चर्चा, बन सकते हैं खूंखार विलेन; मेकर्स ने नहीं किया कंफर्म
सुनीता आहूजा ने तलाक की अटकलों पर लगाया विराम! फैमिली कोर्ट पहुंचने की सामने आई वजह, गोविंदा के मैनेजर ने भी किया खुलासा
सुनीता आहूजा ने तलाक की अटकलों पर लगाया विराम! फैमिली कोर्ट पहुंचने की सामने आई वजह, गोविंदा के मैनेजर ने भी किया खुलासा
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, बोलीं- साथ मिलकर बच्चे पालेंगे
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, बोलीं- साथ मिलकर बच्चे पालेंगे
'आवारापन 2' ने 5 दिन में रचा बड़ा रिकॉर्ड, 100 करोड़ पार कर बनी 2026 की दूसरी 'हिट' फिल्म; 'धुरंधर 2' के बाद कमाल
'आवारापन 2' ने 5 दिन में रचा बड़ा रिकॉर्ड, 100 करोड़ पार कर बनी 2026 की दूसरी 'हिट' फिल्म; 'धुरंधर 2' के बाद कमाल