न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीरियल के बहाने एक्ट्रेस रुचि गुज्जर से 24 लाख की ठगी, प्रोड्यूसर पर दर्ज हुआ केस

कान फिल्म फेस्टिवल में पारंपरिक राजस्थानी परिधान पहनकर चर्चा में आईं अभिनेत्री रुचि गुज्जर से 24 लाख की धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने निर्माता करण सिंह चौहान पर भरोसा कर रकम ट्रांसफर की, लेकिन अब ओशिवारा पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए ठगी का आरोप लगाया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Jul 2025 9:17:15

 सीरियल के बहाने एक्ट्रेस रुचि गुज्जर से 24 लाख की ठगी, प्रोड्यूसर पर दर्ज हुआ केस

कान फिल्म फेस्टिवल में पारंपरिक राजस्थानी परिधान पहनकर सुर्खियों में आईं अभिनेत्री रुचि गुज्जर एक गंभीर धोखाधड़ी का शिकार हो गई हैं। रुचि ने निर्माता करण सिंह चौहान पर भरोसा कर अपनी कंपनी एसआर इवेंट एंड एंटरटेनमेंट से 24 लाख रुपये ट्रांसफर किए, लेकिन अब उन्होंने ओशिवारा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उन्हें ठगा गया है। रुचि का कहना है कि करण ने खुद को एक नामी प्रोड्यूसर बताकर संपर्क साधा था और उन्हें एक हिंदी धारावाहिक में को-प्रोड्यूसर के रूप में शामिल करने का झांसा दिया। उन्होंने बताया, “करण ने मुझसे वॉट्सऐप के ज़रिए बात की और कहा कि वह सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो पर काम कर रहे हैं। उन्होंने इससे संबंधित दस्तावेज़ भी साझा किए।” रुचि ने इस प्रस्ताव पर विश्वास कर करीब 24 लाख रुपये की रकम अलग-अलग लेन-देन के ज़रिए करण को भेज दी। लेकिन समय बीतने के बावजूद जब शो के प्रोडक्शन की कोई प्रगति नहीं दिखी, तब उन्हें शक हुआ।

टीवी शो नहीं बनी हकीकत, पैसा फिल्म में कर दिया निवेश

एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया कि बार-बार पूछने पर भी करण कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। बल्कि वह हर बार बहाने बनाकर बातचीत को टालता रहा। रुचि के अनुसार, "मैंने जब बार-बार शो की शुरुआत के बारे में पूछा तो वह सिर्फ घुमाता रहा।" बाद में उन्हें पता चला कि उनके द्वारा दिए गए पैसे को निर्माता ने किसी फिल्म प्रोजेक्ट — जिसका नाम 'सो लॉन्ग वैली' है — में लगा दिया है, वो भी बिना किसी जानकारी या सहमति के। रुचि का कहना है, “जब मुझे जानकारी मिली कि यह फिल्म 27 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है, तो मैंने करण से अपने पैसे वापस मांगे। लेकिन इसके जवाब में उसने मुझे डराने-धमकाने की कोशिश की।”

ruchi gujar fraud case,ruchi gujar cannes film festival,ruchi gujar 24 lakh scam,ruchi gujar cheated by producer,karan singh chauhan fraud,so long valley movie,oshiwara police case,actress fraud news,ruchi gujar sony tv show,cannes actress cheated,ruchi gujar traditional attire

करण पर केस दर्ज, पुलिस कर रही है जांच

इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4), 352, और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रुचि ने धोखाधड़ी से जुड़े कई दस्तावेज़, पैसों के लेन-देन की डिटेल और बातचीत के रिकॉर्ड पुलिस को सौंप दिए हैं। ओशिवारा पुलिस अब कॉल रिकॉर्डिंग, बैंक ट्रांजेक्शन समेत अन्य बिंदुओं की बारीकी से जांच कर रही है। गौरतलब है कि रुचि गुज्जर हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में अपने अनूठे पहनावे को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने अपने गहनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लगाई थीं, जिसने लोगों का खासा ध्यान खींचा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी