न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Paralympic Games : प्रमोद भगत ने बैडमिंटन में बढ़ाया भारत का मान, देश को दिलाया एक और स्वर्ण

टोक्यो ओलंपिक के बाद पैरालंपिक में भी भारत का लाजवाब प्रदर्शन जारी है। भारतीय दिव्यांग एथलीटों ने एक से बढ़कर एक खेल दिखाकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Sep 2021 8:24:26

Tokyo Paralympic Games : प्रमोद भगत ने बैडमिंटन में बढ़ाया भारत का मान, देश को दिलाया एक और स्वर्ण

टोक्यो ओलंपिक के बाद पैरालंपिक में भी भारत का लाजवाब प्रदर्शन जारी है। भारतीय दिव्यांग एथलीटों ने एक से बढ़कर एक खेल दिखाकर देश का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है। आज शनिवार (4 सितंबर) को शटलर प्रमोद भगत ने बैडमिंटन पुरुष एकल एसएल3 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत लिया है। एसएल3 क्लास में उन खिलाड़ियों को हिस्सा लेने की अनुमति होती है जिनके पैर में विकार हो। पैरालंपिक खेल के इतिहास में बैडमिंटन में भारत को यह पहला गोल्ड मेडल मिला है। टोक्यो गेम्स में भारत का यह चौथा गोल्ड है।

इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 16 हो गई है। प्रमोद ने फाइनल में डैनियन बेथेल को सीधे गेम में 21-14, 21-17 से मात दी। वे सेमीफाइनल में जापान के डाइसुके फुजीहारा पर 21-11, 21-16 से जीत दर्ज करने में सफल रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए लिखा कि प्रमोद भगत ने पूरे देश का दिल जीत लिया है, वे एक चैंपियन हैं, जिनकी सफलता लाखों लोगों को प्रेरित करेगी, उन्होंने उल्लेखनीय दृढ़ संकल्प दिखाया। उन्हें बैडमिंटन में गोल्ड जीतने के लिए बधाई। उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

tokyo paralympic games,pramod bhagat,shuttler pramod bhagat,badminton,pramod gold medal,pramod badminton,sports news in hindi

प्रमोद के पास है एक और पदक जीतने का मौका

भुवनेश्वर के 33 वर्षीय प्रमोद अभी मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 क्लास में कांस्य पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। प्रमोद और उनकी जोड़ीदार पलक कोहली रविवार को कांस्य पदक के प्लेऑफ में जापान के दाईसुके फुजीहारा और अकिको सुगिनो की जोड़ी से भिड़ेंगे। भगत-पलक को सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की हैरी सुसांतो एवं लीएनी रात्रि आकतिला से 3-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा था। प्रमोद ने विश्व चैम्पियनशिप में चार स्वर्ण समेत 45 अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं। सुहास यथिराज और कृष्णा नागर भी अपनी-अपनी क्लास में फाइनल में पहुंच चुके हैं।

tokyo paralympic games,pramod bhagat,shuttler pramod bhagat,badminton,pramod gold medal,pramod badminton,sports news in hindi

प्रमोद जब चार साल के थे तो पोलियो से खराब हुआ पैर

जीत के बाद प्रमोद ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत विशेष है, मेरा सपना सच हो गया। बेथेल ने बहुत कोशिश की, लेकिन मैं संयमित रहा और बेहतर खेल दिखाया। मैं इस पदक को माता-पिता और हर उस व्यक्ति को समर्पित करना चाहूंगा जिसने मेरा समर्थन किया। मैं खुश हूं कि भारत को गौरवान्वित कर सका। मैं दो साल पहले जापान में इन्हीं प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेला था और हार गया था। वो मेरे लिए सीखने का मौका था। आपको बता दें कि प्रमोद के पिता रामा भगत गांव में रहकर खेती करते थे। प्रमोद जब चार साल के थे तो पोलियो की वजह से उनका बायां पैर खराब हो गया था। बहन किशुनी देवी की कोई संतान नहीं थी। ऐसे में उन्होंने भाई को गोद ले लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत