न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Tokyo Olympic 2020 : नीरज चोपड़ा को गोल्ड मेडल की जीत पर बधाई देने में पाकिस्तान भी नहीं रहा पीछे

नदीम का प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने पहला प्रयास 82.40 मीटर का फेंका। दूसरे प्रयास में वह फाउल कर गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 07 Aug 2021 7:21:53

Tokyo Olympic 2020 : नीरज चोपड़ा को गोल्ड मेडल की जीत पर बधाई देने में पाकिस्तान भी नहीं रहा पीछे

जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भारत को टोक्यो ओलिंपिक-2020 में गोल्ड मेडल दिलाकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने फाइनल में 87.58 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज ने पहले अटैम्प्ट में 87.03 मीटर और दूसरे अटैम्प्ट में 87.58 मीटर दूर भाला फेंका था। तीसरे अटैम्प्ट में उन्होंने 76.79 मीटर, जबकि चौथे और 5वें अटैम्प्ट में फाउल थ्रो किया। छठे अटैम्प्ट में नीरज ने 84.24 मीटर दूर भाला फेंका। नीरज चोपड़ा की इस जीत पर उन्हें देशभर से जमकर बधाइयां मिल रही हैं। पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम ने नीरज को बधाइयां दी है। नदीम भी फाइनल में खेले थे और पांचवें स्थान पर रहे।

नदीम का प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने अच्छी शुरुआत की। उन्होंने पहला प्रयास 82.40 मीटर का फेंका। दूसरे प्रयास में वह फाउल कर गए। तीसरे प्रयास में वह 84.62 मीटर की दूरी तय करने में सफल रहे जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास रहा। चौथे प्रयास में नदीम ने 82.91 मीटर का थ्रो किया। पांचवें प्रयास में वह 81.98 मीटर की दूरी तय की। नदीम के पास छठे प्रयास में पदक की रेस में आने का मौका था लेकिन वह यहां 81.98 मीटर की दूरी ही तय कर पाए जिससे पदक की रेस से बाहर हो गए।

नीरज के आस-पास भी नहीं रहे नदीम

नदीम क्वालीफिकेशन में ओवरऑल तीसरे स्थान पर रहे थे और इसलिए उम्मीद की जा रही थी कि वह नीरज को कड़ी चुनौती देंगे, लेकिन फाइनल में वह नीरज के प्रदर्शन के आस-पास भी नहीं आ सके। एक बार जब नीरज ने दूसरे प्रयास में 87 मीटर का मार्क पार किया उसके बाद से तो नदीम उनके करीब थ्रो भी नहीं फेंक पाए और नीरज ने उन्हें एक ही प्रयास में दूर कर दिया।

नीरज चोपड़ा हैं नदीम की प्ररेणा

इस मुकाबले में एक रोचक बात यह थी कि नीरज ही नदीम की प्ररेणा हैं। पाकिस्तान के नदीम पहले क्रिकेट खेला करते थे, लेकिन उन्होंने भारतीय खिलाड़ी को देखकर भाला फेंक खिलाड़ी बनने का फैसला किया था। नदीम ने 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने के बाद कहा था कि उन्होंने नीरज को देखकर ही भालाफेंक खेलने का फैसला किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत