न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल दौरे पर राहुल गांधी का तीखा हमला, मोदी सरकार पर सरेंडर का आरोप, कहा- कांग्रेस कभी नहीं झुकती

भोपाल दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सेना के ऑपरेशन सिंदूर का ज़िक्र करते हुए प्रधानमंत्री पर अमेरिका के दबाव में सरेंडर करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस कभी झुकती नहीं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Jun 2025 6:41:57

भोपाल दौरे पर राहुल गांधी का तीखा हमला, मोदी सरकार पर सरेंडर का आरोप, कहा- कांग्रेस कभी नहीं झुकती

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने पार्टी संगठन को सशक्त बनाने के लिए विधायकों और जिला अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार किया।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में हाल ही में हुए पहलगाम हमले और इसके बाद सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि "अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक फोन आया और प्रधानमंत्री मोदी तुरंत सरेंडर हो गए।"

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भी सीधा हमला बोला और कहा, "इतिहास गवाह है कि यही बीजेपी-आरएसएस का असली चरित्र है—ये हमेशा झुक जाते हैं। 1971 में जब अमेरिका ने भारत को धमकाया था, तब कांग्रेस ने झुकने की बजाय पाकिस्तान को तोड़कर दिखा दिया था। कांग्रेस के नेता—बब्बर शेर और शेरनियां—सुपर पावर से लड़ते हैं, कभी झुकते नहीं। ये लोग तो आज़ादी के समय से ही सरेंडर करने की चिट्ठी लिखने के आदी हैं। थोड़ा सा दबाव आते ही ये झुक जाते हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी कभी सरेंडर नहीं करती। गांधी जी, नेहरू, और सरदार पटेल कभी झुके नहीं थे, उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी ताकतों का भी सामना किया।"

“देश के 90% लोगों को कर दिया गया है दरकिनार”

राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश के संसाधनों और धन का बंटवारा आज कुछ खास लोगों के बीच सीमित हो गया है। “हर तरफ सिर्फ दो-तीन उद्योगपति नजर आते हैं, मानो बाकी देश में कोई और व्यवसायी है ही नहीं। देश की 90% आबादी को हाशिए पर डालकर सबकुछ गिने-चुने लोगों को सौंपा जा रहा है,” उन्होंने आरोप लगाया।

“भारत में रोजगार नहीं, पर चीन को फायदा”

उन्होंने चीन के साथ व्यापारिक संबंधों की भी आलोचना की और कहा, “कुछ लोग चीन का माल भारत में बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि रोजगार चीन के युवाओं को मिल रहा है। इधर, भारत के युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। यह सच्चाई अब छिपाई नहीं जा सकती। जातिगत जनगणना से यह साफ हो जाएगा कि किसे लाभ मिल रहा है और किसके साथ अन्याय हो रहा है।”

“देश में बन रहे हैं दो हिंदुस्तान”

राहुल गांधी ने दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के मुद्दे उठाते हुए कहा, “इन वर्गों की आबादी देश में लगभग 90% है, लेकिन उन्हें न तो पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिल रहा है और न ही अवसर। देश के सारे संसाधन केवल कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों को सौंपे जा रहे हैं। इस कारण आज दो हिंदुस्तान बनते जा रहे हैं—एक 90% जनता का और दूसरा गिने-चुने अमीरों का। हम चाहे जितनी भी सुपर पावर बनने की बातें करें, यह तभी संभव होगा जब भारत अपनी पूरी शक्ति और क्षमता का उपयोग करेगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश