न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘राणा नायडू 2’ का ट्रेलर आया सामने, कॉमेडी शो में फीमेल बनने पर इस एक्टर के बच्चों को किया जाता था तंग

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की चर्चित एक्शन क्राइम ड्रामा सीरीज ‘राणा नायडू’ के सीजन 2 का ट्रेलर सामने आ गया है। इस बार अर्जुन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Jun 2025 8:31:38

2 News : ‘राणा नायडू 2’ का ट्रेलर आया सामने, कॉमेडी शो में फीमेल बनने पर इस एक्टर के बच्चों को किया जाता था तंग

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की चर्चित एक्शन क्राइम ड्रामा सीरीज ‘राणा नायडू’ के सीजन 2 का ट्रेलर सामने आ गया है। इस बार अर्जुन रामपाल एक रहस्यमय और बेरहम खलनायक के रूप में राणा दग्गुबाती के सामने खड़े होंगे। आज मंगलवार (3 जून) को नेटफ्लिक्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर ट्रेलर जारी किया जिसकी जानकारी उसने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी। पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “राणा का एकमात्र नियम : जब बात उसके परिवार की आती है, तो वह किसी नियम का पालन नहीं करता, ‘राणा नायडू सीजन 2’ देखें, क्योंकि वह 13 जून को ड्रामा, धमाका और विनाश के साथ लौट रहा है, केवल नेटफ्लिक्स पर।”

ट्रेलर में दिखाया गया है कि राणा अपने अतीत को पीछे छोड़ने की कोशिश कर रहा है। वह फिक्सर के रूप में जाना जाता है। जब वह परिवार को सुरक्षित करने की आखिरी कोशिश करता है, तभी उसके अतीत से जुड़ा एक खतरनाक शख्स अर्जुन रामपाल का किरदार उसके रास्ते में आ जाता है। राणा और उसके पिता नागा नायडू (वेंकटेश दग्गुबाती) के बीच तनाव पहले से कहीं ज्यादा गंभीर लग रहा है। राणा को न केवल बाहरी दुश्मनों से लड़ना है, बल्कि परिवार के भीतर के तनाव और वादों से भी जूझना है। सीरीज में सुरवीन चावला, कृति खरबंदा, सुशांत सिंह, अभिषेक बनर्जी, रजत कपूर, तनुज विरवानी और डिनो मोरिया जैसे कलाकार भी हैं।

सुरवीन, राणा की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। सुरवीन को राणा के काम के बारे में पता चल गया है और वह उसे समझाने की कोशिश कर रहा है कि वो ये सब छोड़ देगा। इस दौरान इन दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है। अर्जुन रामपाल ने इससे पहले फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में शाहरुख खान के सामने विलेन का रोल किया था और अब वे साउथ के दो दिग्गज सितारों के सामने अपनी खलनायकी दिखाने आ रहे हैं। इस सीरीज का डायरेक्शन करण अंशुमान, सुपर्ण वर्मा और अभय चोपड़ा ने किया है।

rana naidu 2,rana naidu 2 web series,rana daggubati,arjun rampal,venkatesh,surveen chawla,kriti kharbanda,ali asgar,actor ali asgar,ali asgar children,kapil sharma,comedy circus

अली असगर ने ‘कॉमेडी सर्कस’ के कई एपिसोड में किया महिला का रोल

एक्टर अली असगर ने कई कॉमेडी शो में काम किया है। हालांकि उन्हें खास पहचान कपिल शर्मा के शो से मिली। इसमें अली ने यूं तो कई किरदार निभाए लेकिन कपिल की ‘नानी’ के रूप में कुछ ज्यादा ही पसंद किए गए। इस बीच अली ने खुलासा किया कि फैंस उनके किरदारों को देखकर जितना खुश होते थे उतना ही उनके बच्चों को ये पसंद नहीं था। उनके लड़की बनने की वजह से बच्चों को स्कूल में तंग किया जाता था। लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैंने ‘कॉमेडी सर्कस’ में कपिल के साथ काम किया था।

ज्यादातर एपिसोड में महिलाओं का किरदार निभाकर मुझे क्रिएटिवली अच्छा महसूस नहीं होता था। इस वजह से मैंने टीवी से ब्रेक लिया था। ‘कपिल शर्मा शो’ से पहले हम ‘कॉमेडी सर्कस’ का सीजन कर रहे थे जिसे दलेर मेहंदी और अर्चना पूरन सिंह जज करते थे। हम वो सीजन जीत गए थे। कपिल के साथ काम करके मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला था। उसके बाद मैंने ‘कॉमेडी सर्कस’ नहीं किया क्योंकि उस सीजन के दौरान मैंने 26 में से 18-19 एपिसोड में महिला का रोल किया था। जब मैं फीमेल बनता था तो मेरे बच्चों को स्कूल में तंग किया जाता था। उसी के बाद मैंने फैसला किया था कि मैं ब्रेक लूंगा।

मैं 9 महीनों तक घर पर था। मैं बार-बार फीमेल किरदार के लिए मना कर रहा था। मैं चार एक्ट शूट करता था और वो शनिवार, रविवार और वीक डे में ऑन एयर होता था। मैं इवेंट्स में भी उसी किरदार में परफॉर्म करता था। तब मेरे बेटे ने मुझे कहा था कि आपको कुछ और आता नहीं है क्या? दूसरों के ये बात कहने से पहले ही मुझे एहसास हो गया, मुझे ये किरदार करना बंद कर देना चाहिए। वो बहुत शॉकिंग था लेकिन भगवान ने फिर मुझे ‘जिनी और जूजू’ शो दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी