न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, कांस्टेबल घायल, बदमाश फरार

राजधानी के रामनगरिया थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक फरार आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। इस वारदात में एक कांस्टेबल घायल हो गया है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 02 Jun 2025 2:48:58

जयपुर: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, कांस्टेबल घायल, बदमाश फरार

जयपुर। राजधानी के रामनगरिया थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक फरार आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। इस वारदात में एक कांस्टेबल घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे शहर में अलर्ट घोषित कर दिया गया और कड़ी नाकाबंदी की गई है।

फरार आरोपी की तलाश में गई थी पुलिस

जानकारी के अनुसार, बजाज नगर थाना पुलिस को एक दुष्कर्म के मामले में आरोपी योगेश की तलाश थी, जिसकी लोकेशन रामनगरिया क्षेत्र में मिली। इसी सूचना पर बजाज नगर और रामनगरिया थाना की संयुक्त टीम रविवार को कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। जिस मकान में आरोपी के छुपे होने की खबर थी, वहां पहुंचते ही स्थिति अचानक बदल गई।

पुलिस को देखते ही शुरू कर दी फायरिंग

मालवीय नगर एसीपी आदित्य पूनिया के अनुसार, जब पुलिस टीम मकान के भीतर दाखिल हुई तो वहां मौजूद एक अन्य बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक कांस्टेबल को छर्रे लगने से चोट आई। इस हमले के बाद बदमाश पीछे के रास्ते दीवार फांदकर भाग गया और काली स्कॉर्पियो में सवार होकर फरार हो गया।

पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

फिलहाल जयपुर पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है और बदमाश की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। संदिग्ध इलाकों में ताबड़तोड़ दबिशें दी जा रही हैं। पुलिस ने संभावना जताई है कि बदमाश शहर से बाहर निकलने की फिराक में हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला

SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती

₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित

भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद

शाहनवाज हुसैन का राहुल गांधी पर हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं कांग्रेस नेता

2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!

खाना खाने के बाद बिस्तर पर जाते ही होने लगती है पेट में जलन? इसके पीछे हो सकती हैं ये समस्याएं

'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें

सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका