न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर BJP चलाएगी एक महीने का जनसंपर्क अभियान, हर बूथ तक पहुंचाया जाएगा विकास का संदेश

नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बीजेपी ने जनसंपर्क अभियान की घोषणा की है। बूथ से प्रदेश स्तर तक कार्यक्रम होंगे, जिसमें सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाया जाएगा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Jun 2025 2:04:04

 मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर BJP चलाएगी एक महीने का जनसंपर्क अभियान, हर बूथ तक पहुंचाया जाएगा विकास का संदेश

जयपुर: नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्षों के सफल कार्यकाल के पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक माह तक चलने वाला व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू करने की योजना बनाई है। यह अभियान बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक आयोजित विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता के साथ पार्टी के जुड़ाव को मजबूत करने तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को व्यापक रूप से पहुंचाने पर केंद्रित होगा। सोमवार को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “थकना नहीं, अब दौड़ और तेज करनी है।” मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है और सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अभियान में सक्रिय भागीदारी करनी होगी।

थकना नहीं, रुकना नहीं: नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार 11 वर्ष पूरे कर रही है। इस अवधि में मोदी सरकार द्वारा हासिल की गई महत्वपूर्ण सफलताओं को जनता के बीच पहुँचाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सीधे संपर्क में रहेंगे। बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व ने इस अभियान की रूपरेखा तैयार की है, जिसे प्रदेश बीजेपी को धरातल पर लागू करने का दायित्व सौंपा गया है।

प्रदेश के पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, संभाग प्रभारियों और अभियान से जुड़े जिला संयोजकों को करीब तीन घंटे की कार्यशाला में अभियान की रणनीतियों और लक्ष्यों से अवगत कराया गया तथा उन्हें जनता तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को उजागर करते हुए कहा कि अब केंद्र एवं राजस्थान की डबल इंजन सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हमारा महत्वपूर्ण कर्तव्य है।

bjp campaign,narendra modi government,11 years of modi government,public outreach campaign,bjp rajasthan,bhajanlal sharma,madan rathore,booth level programs,vikas ka sandesh,sankalp se siddhi,bjp achievements,double engine sarkar,vikas bharat sankalp sabha,emergency anniversary

विशेष अभियान 5 जून से शुरू होगा:

5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' का शुभारंभ।

6 जून तक: प्रदेश के सभी जिलों में कार्यशालाओं का आयोजन।

9 जून से 9 जुलाई तक: ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान, जिसमें डिजिटल प्रतियोगिताएं भी शामिल होंगी।

8 से 11 जून: जेपी नड्डा एवं केंद्रीय मंत्री मीडिया से संवाद करेंगे।

9 जून: सभी राज्यों के मुख्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

10 से 11 जून: जिलों एवं महानगरों में प्रेस वार्ता, प्रदर्शनी एवं प्रोफेशनल मीट।

12 से 14 जून: मंडल स्तर पर 'विकसित भारत संकल्प सभा' का आयोजन।

15 से 17 जून: गांव-शहर में 'चौपाल' के माध्यम से जनसंपर्क बढ़ाया जाएगा।

17 से 21 जून: विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में योग शिविर का आयोजन, जो गैर-राजनीतिक भी होगा।

23 जून: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम।

25 जून: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में आयोजन।

एक माह तक चलेगा अभियान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि जो संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं वे मार्गदर्शन करें, अपना अनुभव साझा करें तथा नए कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाएं। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि 25 जून को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के उस काले अध्याय को देश की जनता के सामने लाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल के दौरान संविधान की हत्या की, निर्दोष नागरिकों को जेल भेजा और लोकतांत्रिक सरकारों को बर्खास्त किया। इस काले अध्याय को देश के हर नागरिक तक पहुंचाना पार्टी की जिम्मेदारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?