न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2025: RCB की जीत के 4 हीरो, जिन्होंने पंजाब किंग्स के अरमानों पर फेरा पानी

आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहली बार ट्रॉफी जीती। क्रुणाल पंड्या, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल बने जीत के चार नायक।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 1:25:21

IPL 2025: RCB की जीत के 4 हीरो, जिन्होंने पंजाब किंग्स के अरमानों पर फेरा पानी

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने वो सपना पूरा कर लिया, जिसे वो बीते 18 वर्षों से साकार करने की कोशिश कर रही थी। IPL 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ RCB ने रोमांचक मुकाबले में 6 रन से जीत दर्ज की और पहली बार खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के चार असली हीरो रहे, जिन्होंने पंजाब किंग्स की ट्रॉफी जीतने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की टीम इस बार इतिहास रचने के बेहद करीब थी, लेकिन RCB के इन सितारों के आगे उसकी एक न चली।

RCB को जिताने वाले चार सुपरहीरो

फाइनल मुकाबले में RCB की जीत के चार नायक रहे—क्रुणाल पंड्या, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल। इन सभी ने मिलकर पंजाब किंग्स की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया। खास बात यह रही कि चारों खिलाड़ियों ने अलग-अलग मोर्चों पर अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया। आइए जानते हैं, कैसे इन चारों खिलाड़ियों ने मैच की पटकथा को RCB के पक्ष में मोड़ दिया।

क्रुणाल पंड्या: गेंद से धमाका, विरोधियों को किया ढेर

RCB के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने फाइनल में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाया। उन्होंने पंजाब के प्रभसिमरन सिंह और जॉश इंग्लिस को पवेलियन भेजा और 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 अहम विकेट चटकाए। उनकी सधी हुई गेंदबाजी ने पंजाब की शुरुआत बिगाड़ दी। इसी प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

जितेश शर्मा: कम गेंदों में ज्यादा रन, रनों की रफ्तार को दी उड़ान

RCB की पारी के दौरान जितेश शर्मा ने महज 10 गेंदों में 24 रन की तूफानी पारी खेली। जब वो क्रीज पर आए, तब टीम का स्कोर 14.5 ओवर में 131/4 था। लेकिन उन्होंने आते ही दो चौके और दो छक्के जड़कर रनगति को तेज कर दिया और टीम का स्कोर 190 तक पहुंचाया। उनका योगदान छोटे आकार का जरूर था, लेकिन बेहद निर्णायक साबित हुआ।

भुवनेश्वर कुमार: अनुभव ने दिखाया कमाल, पलटा मैच का पासा

RCB की गेंदबाजी में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने भी कमाल कर दिया। उन्होंने पंजाब की पारी के 17वें ओवर में नेहाल वढ़ेरा और मार्कस स्टोइनिस को आउट कर मैच को RCB की ओर मोड़ दिया। 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट लेकर उन्होंने दबाव के क्षणों में टीम को संभाला और जीत की राह आसान कर दी।

यश दयाल: आखिरी वार से दिलाया जीत का स्वाद

तेज गेंदबाज यश दयाल ने फाइनल के निर्णायक क्षणों में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 3 ओवर में मात्र 18 रन देकर एक विकेट लिया, लेकिन वह विकेट बेहद अहम था। उन्होंने अज्मतुल्लाह ओमरजई को आउट कर पंजाब की जीत की आखिरी उम्मीद भी खत्म कर दी और RCB को चैंपियन बना दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत