न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विराट कोहली के लिए फैंस का जुनून चरम पर, नकुल मेहता ने RCB की जीत पर मंदिर बनवाने का किया वादा

विराट कोहली की पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने की उम्मीद के बीच फैंस की भावनाएं चरम पर हैं। टीवी एक्टर नकुल मेहता ने आरसीबी की जीत के लिए मंदिर बनवाने, रसम खाने और कन्नड़ सीखने का वादा किया। जानिए मैच से पहले कैसे उमड़ा क्रिकेट प्रेम।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 03 Jun 2025 7:37:52

विराट कोहली के लिए फैंस का जुनून चरम पर, नकुल मेहता ने RCB की जीत पर मंदिर बनवाने का किया वादा

क्या आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट कोहली अपने करियर की पहली आईपीएल ट्रॉफी उठाएंगे? करोड़ों क्रिकेट प्रेमी और कोहली फैंस बीते 18 साल से इस पल का इंतज़ार कर रहे हैं, जो आज सच हो सकता है। आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगी। इससे पहले ही फैंस की भावनाएं चरम पर हैं। आरसीबी का प्रदर्शन दमदार रहा है और उनका फैन बेस भी जबरदस्त समर्थन दे रहा है।

देश-विदेश में आरसीबी की जीत के लिए दुआएं की जा रही हैं। इस लिस्ट में अब टीवी के मशहूर अभिनेता नकुल मेहता भी शामिल हो गए हैं। नकुल ने कोहली और उनकी टीम की जीत की कामना करते हुए दिलचस्प वादा भी कर डाला है—अगर आरसीबी फाइनल जीत जाती है, तो वह विराट कोहली का मंदिर बनवाएंगे, दिनभर सिर्फ रसम खाएंगे और कन्नड़ भाषा भी सीखेंगे।

नकुल मेहता ने विराट कोहली को IPL का सबसे महान खिलाड़ी बताया

नकुल मेहता खुद विराट कोहली और आरसीबी के जबरदस्त प्रशंसक हैं। खिताबी मुकाबले से पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में नकुल कहते हैं, “इस बार कप हमारा है। आखिरकार 18 साल बाद, आरसीबी ये ट्रॉफी उठाएगी। मिस्टर नंबर 18, विराट कोहली, आप आईपीएल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी हैं और इस साल आप अपनी पहली ट्रॉफी जीतने वाले हैं। क्या आप सब लोग मेरे साथ हैं?”

विराट कोहली का मंदिर बनवाने का एलान किया नकुल ने

नकुल ने आगे कहा, “बस यह फाइनल जीत लो। मैं वादा करता हूं, मैं कन्नड़ भाषा सीखूंगा और एक नया वीडियो बनाकर उसमें बात करूंगा। मैं साउथ इंडियन खाना खाना शुरू कर दूंगा, दिन में तीन बार रसम खाऊंगा—ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में। साथ ही विराट कोहली का मंदिर बनवाऊंगा। विजय माल्या का कर्ज भी उतार दूंगा। हां, यह थोड़ा ज्यादा हो गया, लेकिन यार मेरी भावनाओं को समझो और बस इस मैच को जीत जाओ।”

कौन हैं नकुल मेहता? जानिए उनके बारे में

42 वर्षीय नकुल मेहता टेलीविजन की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। वह विराट कोहली के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने ‘इश्कबाज़’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’, ‘दिल बोले ओबेरॉय’, ‘प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यारा-प्यारा’, और हाल ही में ‘बड़े अच्छे लगते हैं 3’ जैसे लोकप्रिय शोज़ में अभिनय किया है। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी मजबूत है और फैंस उनकी हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत