न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मशहूर टीवी एक्टर विभु राघव ने दुनिया को कहा अलविदा, ‘भाभीजी घर पर हैं’ फेम एक्ट्रेस सौम्या ने लिखा इमोशनल नोट

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। ‘निशा और उसके कजिंस’ में अपने किरदार से मशहूर हुए अभिनेता विभु राघव का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Jun 2025 12:52:43

मशहूर टीवी एक्टर विभु राघव ने दुनिया को कहा अलविदा, ‘भाभीजी घर पर हैं’ फेम एक्ट्रेस सौम्या ने लिखा इमोशनल नोट

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। ‘निशा और उसके कजिंस’ में अपने किरदार से मशहूर हुए अभिनेता विभु राघव का निधन हो गया। विभु ने सोमवार (2 जून) को दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने मुंबई के नानावटी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे स्टेज 4 कोलन कैंसर से जूझ रहे थे और कई सालों से इलाज जारी था। विभु अपनी बीमारी से जुड़ी जानकारी और हेल्थ अपडेट लगातार शेयर करते थे, लेकिन डेढ़ महीने से वो सोशल मीडिया से भी दूर थे। विभु ने अपने इंस्टाग्राम पर 12 अप्रैल को आखिरी पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था, “एक दिन एक बार।” उनके निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्तों और इंडस्ट्री के साथियों ने की है।

उनका असली नाम वैभव कुमार सिंह राघव था। वे इस गंभीर बीमारी से जूझते हुए कई मुश्किलों का सामना कर रहे थे। उन्हें तंगहाली का सामना करना पड़ा रहा था। विभु और उनके साथी अक्सर पोस्ट के जरिए गुजरिश करते थे कि लोग आगे आकर उनकी आर्थिक मदद करें। साल 2022 में जब विभु को कोलन कैंसर का पता चला, तब उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स खासकर इंस्टाग्राम के जरिए बीमारी की यात्रा को साझा करना शुरू किया। हाल ही में कई दोस्तों ने आर्थिक मदद की अपील भी की थी।

सिंपल कौल, अदिति मलिक, सौम्या टंडन, अनेरी वजानी और अन्य सहयोगियों ने भावुक अपीलें पोस्ट कीं। विभु के निधन के बाद सिंपल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “भारी मन से हम अपने प्रियजनों को सूचित करना चाहते हैं कि हमारे प्रिय मित्र विभु आज हमें छोड़कर चले गए। कृपया उनके आगे के सफर के लिए प्रार्थना करें। प्यार और प्रकाश! ओम नमः शिवाय। उनके अंतिम दर्शन मंगलवार को दोपहर 12.30 से शुरू होंगे और 1 बजे के करीब उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आरती सिंह, सचिन श्रॉफ, युविका चौधरी जैसे कई और कलाकारों ने इस पोस्ट पर दुख जाहिर किया। एक्टर करणवीर मेहरा ने इंस्टा स्टोरी पर दिल टूटने वाली इमोजी के साथ विभु की तस्वीर शेयर कर लिखा है, “टू सून, रेस्ट इन पीस ब्रदर।”

विभु तुम अंदर और बाहर से बहुत खूबसूरत थे : सौम्या टंडन

‘भाभीजी घर पर हैं’ फेम एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने विभु राघव के निधन पर इमोशनल पोस्ट शेयर की है। विभु ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मेरे खूबसूरत दोस्त @vibhuzinsta… अब फरिश्तों के पास हैं। वह कल रात हमें छोड़कर चले गए। विभु तुम अंदर और बाहर से बहुत खूबसूरत थे। तुमने मुझे सिखाया कि जब सब बिखर रहा हो, तब कैसे हंसा जाता है। जब दुनिया में अंधेरा हो उस वक्त में रोशनी को थामकर रखना। तुम आखिरी तक एक योद्धा की तरह रहे। लोगों ने उम्मीद छोड़ दी लेकिन तुम चलते रहे। कभी नहीं रुके।

हमारे पास बहुत सारे प्लान थे। हम वीडियो बनाना चाहते थे। आप जो फील कर रहे थे, उसके बारे में बताना था। हमें लगा था कि हमारे पास वक्त है लेकिन नहीं था। अब मेरे पास सिर्फ आपकी आवाज है। आपकी हंसी, दिया हुआ प्यार बचा है। मैं हमेशा आपको याद करूंगी। लाइफ बहुत छोटी है। मैं इसे उसी तरह से जीने की कोशिश करूंगी जैसे आपने जिया था। पूरे जोश और दिल से। हर दिन खुद का सबसे अच्छा वर्जन बनने के लिए। मेरे दोस्त होने के लिए धन्यवाद। रोशनी, प्यार और हंसी के लिए धन्यवाद। हर उस इंसान का जिसने प्रेयर की और विभु को लड़ने का मौका दिया। मैं उन सभी की हमेशा आभारी रहूंगी।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज