न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंकज त्रिपाठी ने भी किया दीपिका पादुकोण का समर्थन, बोले-मैंने दिन में 16-18 घंटे काम किया है, अब कह देता हूं ना

एक्टर पंकज त्रिपाठी (48) को बॉलीवुड में दो दशक हो चुके हैं। पंकज की पहली फिल्म साल 2005 में आई ‘अपहरण’ थी। इसके बाद उन्होंने कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Jun 2025 7:43:27

पंकज त्रिपाठी ने भी किया दीपिका पादुकोण का समर्थन, बोले-मैंने दिन में 16-18 घंटे काम किया है, अब कह देता हूं ना

एक्टर पंकज त्रिपाठी (48) को बॉलीवुड में दो दशक हो चुके हैं। पंकज की पहली फिल्म साल 2005 में आई ‘अपहरण’ थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए। हालांकि वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर आज एक खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। हाल ही में पंकज ने द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में कई मसलों पर खुलकर बात की। पंकज ने शिफ्ट ड्यूटी के मामले में दीपिका पादुकोण का नाम लिए बगैर उनका समर्थन भी किया है। वे भी चाहते हैं कि काम के घंटे कम हो। दीपिका ने हाल ही संदीप रेड्डी वांगा की मूवी ‘स्पिरिट’ छोड़ दी थी। इसके पीछे एक कारण यह भी सामने आया कि दीपिका ने 8 घंटे की शिफ्ट ड्यूटी करने की मांग की थी।

वह रणवीर सिंह के साथ शादी के 6 साल बाद पिछले साल सितंबर में बेटी दुआ की मां बनी हैं। इंटरव्यू के दौरान पंकज ने कहा कि मैं ना कहना सीख रहा हूं। हर इंसान को अपनी सीमाएं पता होनी चाहिए। उसके बाद मैं बस विनम्रता से कह देता हूं धन्यवाद दोस्त, मेरी सीमा यहीं तक है। मैंने 16-18 घंटे काम किया है और कहा करता था कि अब तो एक्टर चले गए, बस मजदूर बचा है। लेकिन अब मैं शांति से ना कह देता हूं और कहता हूं कि आज के लिए मैंने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी है।

कहानी ऐसी होनी चाहिए, जो मुझे उत्साहित करे। अब मैं सिर्फ पैसों के लिए प्रोजेक्ट्स नहीं करना चाहता, क्योंकि मैं उस दौर से आगे बढ़ चुका हूं। मुझे सेट पर दिन गिनने की नौबत नहीं आनी चाहिए। कुछ समय पहले ऐसा हुआ था मैंने सोचा कि मैंने इतने बलिदान दिए, इतना संघर्ष किया, सिर्फ इसलिए कि अब सेट पर खड़े होकर बाकी बचे दिनों की गिनती करूं? ये बहुत गलत है।

pankaj tripathi,actor pankaj tripathi,deepika padukone,pankaj deepika,pankaj shift duty,pankaj tripathi movies

‘मैं आत्मचिंतन और शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के लिए ब्रेक पर गया था’

पंकज ने कहा कि मैंने पिछले एक साल से कोई फिल्म नहीं की है। मैं आत्मचिंतन और शारीरिक रूप से स्वस्थ होने के लिए ब्रेक पर गया था। इसी वजह से मेरा काफी वजन भी कम हो गया है। मैं हफ्ते में 6 दिन ढाई से तीन घंटे किसी न किसी तरह वर्कआउट करता हूं। मैंने काफी ट्रेवल भी किया। मैं अपने गांव में 15 दिन रुका और कुछ समय विदेश में भी बिताया। इस ब्रेक के दौरान मैंने ब्रांड एंडोर्समेंट का काम जारी रखा।

साथ ही अनुराग बसु की आने वाली ‘मेट्रो इन दिनों’ की कुछ पैचवर्क की शूटिंग भी की। अनुराग दा की फिल्म इतनी आसानी से पूरी नहीं होती। एडिटिंग के बाद उन्हें लगता है कि किसी सीन को फिर से करना चाहिए, तो मैंने वो किया। मैंने प्रोड्यूसर्स को यह कहकर मना कर दिया कि मेरे पास नए प्रोजेक्ट्स के लिए समय नहीं है। मैं ‘मिर्जापुर : द फिल्म’ और गैंगस्टर सीरीज ‘मिर्जापुर 4’ में नजर आऊंगा। मैं अमर कौशिक की हॉरर कॉमेडी स्त्री के तीसरे पार्ट में भी काम करूंगा। हाल ही में पंकज की ‘क्रिमिनल जस्टिस : अ फैमिली’ सीरीज रिलीज हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी