न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध पूरी तरह खत्म कर देने चाहिए, पहलगाम हमले पर बोले सौरव गांगुली

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान क्रिकेट संबंध खत्म करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Apr 2025 10:33:14

भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध पूरी तरह खत्म कर देने चाहिए, पहलगाम हमले पर बोले सौरव गांगुली

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। इस दर्दनाक घटना में 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात कही है।

गांगुली का कहना है कि भारत को अब पाकिस्तान के साथ सभी क्रिकेट संबंधों को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर देना चाहिए। पिछले कई वर्षों से भारत और पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली गई है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले केवल आईसीसी टूर्नामेंट जैसे टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जैसे आयोजनों में ही होते रहे हैं।

"पाकिस्तान के साथ कोई क्रिकेट संबंध नहीं होना चाहिए"

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में सौरव गांगुली ने साफ तौर पर कहा, "100 प्रतिशत, पाकिस्तान के साथ क्रिकेटिंग रिलेशन खत्म कर देना चाहिए। अब सख्त कदम उठाने का समय है। यह कोई मजाक नहीं है। हर साल इस तरह की घटनाएं होती हैं और हमें अब आतंकवाद के खिलाफ सख्ती से खड़ा होना होगा।"

2008 के बाद से भारत ने पाकिस्तान में कोई क्रिकेट श्रृंखला नहीं खेली है। आखिरी बार दोनों देशों ने 2012-13 में द्विपक्षीय श्रृंखला खेली थी। उसके बाद से राजनीतिक तनाव और सुरक्षा चिंताओं के चलते कोई सीरीज आयोजित नहीं की गई।

हाइब्रिड मॉडल और हालिया स्थिति

हाल ही में आयोजित एशिया कप के दौरान भी भारत ने पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया था। इसके स्थान पर भारतीय टीम ने हाइब्रिड मॉडल के तहत अपने सभी मैच दुबई में खेले थे। यही मॉडल अब आने वाले आईसीसी टूर्नामेंट्स (2024-27 सत्र) के लिए भी अपनाया जाएगा। आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने इस संबंध में निर्णय लिया है कि भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट्स हाइब्रिड मॉडल पर आधारित होंगे।

केंद्र सरकार की कूटनीतिक कार्रवाई

पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा किए गए इस हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। सरकार ने अटारी में स्थित एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) को बंद करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही पाकिस्तानी नागरिकों के लिए SAARC वीज़ा छूट योजना (SVES) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। भारत में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर अपने देश लौटने का आदेश दिया गया है। इतना ही नहीं, दोनों देशों के उच्चायोगों में कार्यरत अधिकारियों की संख्या भी कम की जा रही है।

सौरव गांगुली के इस बयान के बाद सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में इस मुद्दे को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। अब यह देखना होगा कि सरकार और बीसीसीआई इस मुद्दे पर क्या अगला कदम उठाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत