न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणतुंगा ने श्रीलंका बोर्ड को दिया दोष, बोले-भारत ने बेस्ट टीम इंग्लैंड और कमजोर टीम यहां भेजी

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की अगुवाई में 3-3 मैच की वनडे और टी20 सीरीज खेलने पहुंची भारतीय युवा टीम ने शुक्रवार से ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 Jul 2021 8:06:30

रणतुंगा ने श्रीलंका बोर्ड को दिया दोष, बोले-भारत ने बेस्ट टीम इंग्लैंड और कमजोर टीम यहां भेजी

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की अगुवाई में 3-3 मैच की वनडे और टी20 सीरीज खेलने पहुंची भारतीय युवा टीम ने शुक्रवार से अभ्यास शुरू कर दिया। भले ही टीम नई और अनुभवहीन हो, लेकिन अधिकतर खिलाड़ी देश के लिए एक न एक मैच खेल चुके हैं। साथ ही वे टी20 क्रिकेट में सबसे प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट माने जाने वाले आईपीएल में भी अपना जलवा बिखेरने में सफल रहे हैं। ऐसे में उन्हें कमतर आंकना भारी भूल हो सकती है। इस बीच, श्रीलंका की 1996 की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने ‘दूसरी श्रेणी' की भारतीय टीम की मेजबानी करने के लिए अपने देश के क्रिकेट बोर्ड की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह अपमान से कम नहीं है।

दो साल पहले तक सरकार में मंत्री थे रणतुंगा

दो साल पहले तक सरकार में मंत्री रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज रणतुंगा ने अपने आवास पर पत्रकारों से कहा कि यह दूसरी श्रेणी की भारतीय टीम है और उनका यहां आना हमारी क्रिकेट का अपमान है। मैं टेलीविजन मार्केटिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए उनके साथ खेलने पर सहमत होने के लिए वर्तमान प्रशासन को दोषी मानता हूं। भारत ने अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम इंग्लैंड भेजी है और कमजोर टीम यहां भेज दी। मैं इसके लिए बोर्ड को दोष देता हूं। वनडे सीरीज 13 जुलाई से शुरू होगा।

पांच श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने इसलिए किया खेलने से मना

वनडे सीरीज शुरू होने से ठीक पहले श्रीलंका के पांच क्रिकेटरों ने इसमें खेलने से साफ तौर पर इंकार कर दिया है। ये मामला श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच लंबे समय से चले आ रहे अनुबंध (कॉन्ट्रेक्ट) विवाद को लेकर है। पांच खिलाड़ियों लसिथ एंबुलडेनिया, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, अशेन बंडारा और कासुन रजिता ने टूर कॉन्ट्रेक्ट पर हस्ताूक्षर करने से मना कर दिया। ये पांचों सीरीज के लिए लगाए गए रेजीडेंशियल कैंप से भी चले गए हैं।

बोर्ड के सीईओ एश्ले डीसिल्वा ने कहा है कि इन पांचों क्रिकेटरों से अनुबंध साइन कर बायो बबल में प्रवेश करने के लिए कहा गया था लेकिन उन्हों ने ऐसा नहीं किया। जब तक नेशनल कॉन्ट्रेक्ट का विवाद नहीं सुलझ जाता तब तक हमने इन खिलाड़ियों को टूर कॉन्ट्रेक्ट साइन करने के लिए कहा था। अगर वे साइन कर देंगे तो हम इन्हें खिला सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत