Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली-NCR में सर्दी ने दी दस्तक, आज भी हो सकती है इन राज्यों में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि संभव है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 17 Oct 2023 9:50:55

दिल्ली-NCR में सर्दी ने दी दस्तक, आज भी हो सकती है इन राज्यों में बारिश

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में देर रात हुई बारिश के बाद मौसम बदल गया है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में हवाओं के कारण पारा गिरकर 30.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह औसत से 3 डिग्री कम है। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी बारिश देखने को मिली है। आईएमडी के मुताबिक पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बारिश के साथ ही अब ठंड का आगमन भी हो सकता है।

मौसम विभाग ने जताया था अनुमान

आईएमडी ने दिल्ली में बारिश को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी मंगलवार को भी आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। न्यूनतम और अधिकतम तापमान 20 और 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है। देर रात हुई बारिश के बाद तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ छिटपुट ओलावृष्टि संभव है। आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश और उत्तरी बिहार में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के कई जिलों में भी बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ में खूब बर्फबारी देखने को मिल रही है।

हिमाचल में होगी जमकर बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है और सर्दी जल्दी शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। शिमला मौसम विभाग के मुताबिक बारिश मंगलवार तक जारी रहेगी और लाहौल स्पीति, किन्नौर, शमिला, कुल्लू तथा मंडी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है. बारिश और बर्फ ने हिमाचल में सर्दी जल्द शुरू होने का संकेत दे दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका