न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कौन बनेगा मुख्यमंत्री: भाजपा अभी तक तय नहीं कर पायी कोई नाम, आलाकमान पर लगी निगाहें

तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में प्रचण्ड बहुमत प्राप्त करके सरकार बनाने की तैयारी में जुटी भाजपा अभी तक तीनों राज्यों के लिए मुख्यमंत्री के नामों को तय नहीं कर पायी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 05 Dec 2023 1:39:32

कौन बनेगा मुख्यमंत्री: भाजपा अभी तक तय नहीं कर पायी कोई नाम, आलाकमान पर लगी निगाहें

नई दिल्ली। तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में प्रचण्ड बहुमत प्राप्त करके सरकार बनाने की तैयारी में जुटी भाजपा अभी तक तीनों राज्यों के लिए मुख्यमंत्री के नामों को तय नहीं कर पायी है। तीनों राज्यों के नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्य भाजपा के नेता परस्पर मेल मिलाप और समीक्षा करते रहे। कुछ नेता दिल्ली दौड़े तो अधिकतर नेता नए मुख्यमंत्री के नाम के लिए दिल्ली से कोई संदेश या सुराग का इंतजार करते रहे। पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक यह जानने को उत्सुक रहे कि विधायक दल की बैठक कब होगी। राजस्थान और मध्य प्रदेश में विधायक चुने गए सांसद भी संसद की कार्यवाही में शामिल होने दिल्ली चले गए।

राजस्थान के प्रमुख नेता दिल्ली में

भाजपा न तो विधायक दल की बैठक और न ही इसकी तिथि तय कर पाई। जयपुर में नए विधायकों का पहुंचना जारी है। भाजपा प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी सोमवार सुबह देर तक प्रदेश के कुछ नेताओं के साथ गुप्त बैठकें करते रहे। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली में भी बैठकों का दौर चला लेकिन नए नेता के बारे में जयपुर तक कोई संदेश नहीं आया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित अन्य नेताओं से इन विधायकों की मुलाकात हुई। नए विधायकों ने प्रदेश मुख्यालय में संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर व अन्य नेताओं से मुलाकात की।

मध्यप्रदेश में सीएम पर निर्णय बुधवार तक

भाजपा मुख्यालय में दिनभर नेताओं व विधायकों के आने और मेल-मुलाकात का सिलसिला चला। सीएम शिवराज सिंह चौहान के बुलावे पर विधायक सीएम हाउस भी पहुंचे और अनौपचारिक चर्चा की। पार्टी के सांसद और अन्य दिग्गज नेता दिल्ली चले गए। एक-दो दिन में सीएम शिवराज व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी दिल्ली जाएंगे। बुधवार तक सीएम के चेहरे का निर्णय हो सकता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को उनके घर जाकर जीत की बधाई दी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा छाया रहा। हार की समीक्षा के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को प्रत्याशियों व विधायकों को भोपाल बुलाया है।

छत्तीसगढ़ में पार्टी मुख्यालय पहुंचे प्रदेश प्रभारी

भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायक पार्टी मुख्यालय पहुंचे जहां प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने सभी विधायकों को मिठाई खिलाकर बधाई देते रहे। सोमवार को ही विधायक दल की बैठक होने की चर्चा थी, लेकिन यह बैठक टल गई। वहीं कई नेताओं के दिल्ली जाने की चर्चा थी, लेकिन कोई नहीं गया। अब सीएम का चेहरा तय करने के लिए जल्द ही दिल्ली से पर्यवेक्षक आएंगे और विधायक दल की बैठक लेंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यालय में दिनभर सन्नाटा रहा। कांग्रेस जल्द ही हार की समीक्षा करेगी। संकेत है कि कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव हो सकता है। चुनाव हारे डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि उन्हें उनकी और पार्टी की हार का अंदाजा नहीं था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स