न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कौन बनेगा प्रधानमंत्री: चुनाव परिणामों से पहले खड़गे ने बुलाई 1 जून को INDIA ब्लॉक के नेताओं की बैठक

विपक्ष अपनी जीत को लेकर आश्वसत नजर आ रहा है। इसलिए चुनाव में अपने प्रदर्शन और गठबंधन की जीत होने पर प्रधानमंत्री समेत कौन सा पद किस दल के पास होगा, इस बात की चर्चा और आगे की रणनीति के लिए इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 1 जून को INDIA ब्लॉक के नेताओं को बैठक के लिए बुलावा भेजा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 27 May 2024 7:45:56

कौन बनेगा प्रधानमंत्री: चुनाव परिणामों से पहले खड़गे ने बुलाई 1 जून को INDIA ब्लॉक के नेताओं की बैठक

नई दिल्ली। लोकसभा 2024 का चुनाव अब समाप्ति की ओर। सात चरणों में सम्पन्न होने वाले इन चुनावों के 6 चरण हो चुके हैं और आखिरी चरण 1 जून को देश भर के 8 राज्यों के 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग के साथ ही खत्म हो जाएगा और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

नतीजों के आने से पहले ही विपक्ष अपनी जीत को लेकर आश्वसत नजर आ रहा है। इसलिए चुनाव में अपने प्रदर्शन और गठबंधन की जीत होने पर प्रधानमंत्री समेत कौन सा पद किस दल के पास होगा, इस बात की चर्चा और आगे की रणनीति के लिए इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 1 जून को INDIA ब्लॉक के नेताओं को बैठक के लिए बुलावा भेजा है।
ज्ञातव्य है कि यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है जब चुनाव के नतीजों से पहले ऐसी बैठक बुलाई जा रही है। इससे पहले वर्ष 2019 के आम चुनाव के बाद और नतीजों से पहले कांग्रेस के तब के अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी अध्यक्षता में ऐसी ही एक बैठक बुलाई थी। तब कांग्रेस में रहे और अब भाजपा में शामिल हो चुके कई नेताओं का कहना है कि उस बैठक में राहुल गांधी ने कहा था कि अगर UPA सरकार बनाती है तो प्रधानमंत्री का पद कांग्रेस के पास रहेगा। वहीं, गृहमंत्रालय DMK के पास रहेगा और एम के स्टालिन देश के गृहमंत्री बनेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह बैठक एक जून को देश की राजधानी दिल्ली में होगी। जिस समय यह बैठक होगी, उस दौरान आखिरी चरण का मतदान भी हो रहा होगा। विपक्षी नेता 4 जून के नतीजों से पहले अपनी रणनीति पर चर्चा करेंगे और सात चरण के चुनावों में अपने प्रदर्शन का आकलन करेंगे। विपक्षी गठबंधन दावा कर रहा है कि वह भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को केंद्र में सत्ता में लौटने से रोकने और अपनी खुद की सरकार बनाने में सक्षम होगा।

वहीं दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन ने यह दावा किया है कि वह इन चुनावों के बाद लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएगा। इंडिया ब्लॉक बनाने के लिए अट्ठाईस विपक्षी दल एक साथ आए हैं। हालांकि, नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) और राष्ट्रीय लोक दल जैसी कुछ पार्टियां बाद में एनडीए में शामिल हो गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी