न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लंबे बालों से किया गया अनोखा नृत्य, जानिए क्या है अल अय्याला जिससे हुआ था डोनाल्ड ट्रंप का शानदार स्वागत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में यूएई में किया गया अनोखा नृत्य अल अय्याला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जानिए इस पारंपरिक नृत्य की खासियत और इसका सांस्कृतिक महत्व।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 16 May 2025 10:46:05

लंबे बालों से किया गया अनोखा नृत्य, जानिए क्या है अल अय्याला जिससे हुआ था डोनाल्ड ट्रंप का शानदार स्वागत

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने मिडिल ईस्ट दौरे के तहत संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे थे। इस दौरान अबू धाबी स्थित भव्य राष्ट्रपति भवन 'कसर अल वतन' में उनका शानदार और पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। सोशल मीडिया पर ट्रंप के इस स्वागत समारोह की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें से एक वीडियो लोगों के बीच खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस वायरल वीडियो में सफेद पारंपरिक पोशाक पहने कुछ महिलाएं कतार में खड़ी होकर अपने लंबे बालों को एक लय में हिलाते हुए एक विशेष नृत्य प्रस्तुत करती नजर आ रही हैं। उनके पीछे पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाते और गीत गाते पुरुष नजर आते हैं। यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान खुद ट्रंप का स्वागत करने पहुंचे थे। बाद में ट्रंप ने इस सांस्कृतिक और अनूठे स्वागत के लिए नाहयान का धन्यवाद भी किया।

अल अय्याला: एक पारंपरिक नृत्य शैली

जिस नृत्य के जरिए ट्रंप का स्वागत किया गया, उसे अल अय्याला कहा जाता है। यह पारंपरिक नृत्य शैली संयुक्त अरब अमीरात और ओमान के कुछ क्षेत्रों में बेहद लोकप्रिय है। वर्ष 2014 में यूनेस्को ने इसे मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया था। ठीक वैसे ही जैसे भारत के छऊ नृत्य को भी यह मान्यता प्राप्त है। यूनेस्को के अनुसार, अल अय्याला में संगीत, ढोल और नृत्य की ऐसी शैलियां होती हैं जो युद्ध की भावना और एकजुटता का प्रतीक मानी जाती हैं।

खास अवसरों पर होती है इसकी प्रस्तुति

अल अय्याला नृत्य को आमतौर पर विशेष अवसरों पर प्रस्तुत किया जाता है। इस प्रस्तुति में लड़कियां पारंपरिक परिधान में कतारबद्ध खड़ी होती हैं और अपने लंबे बालों को एक ओर से दूसरी ओर लहराती हैं। उनके पीछे पुरुषों की दो पंक्तियां होती हैं जो बांस की पतली छड़ियां हाथ में लेकर खड़े होते हैं। यूएई में यह नृत्य किसी भी बड़े सामाजिक, सांस्कृतिक या राष्ट्रीय समारोह का अभिन्न हिस्सा होता है। वहीं ओमान में यह नृत्य विवाह समारोहों, राष्ट्रीय पर्वों और सांस्कृतिक आयोजनों में प्रमुखता से किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह