कॉमेडी फिल्मों की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुकी 'धमाल' फ्रेंचाइज़ी एक बार फिर वापसी के लिए तैयार है। दर्शकों के दिलों में बसी इस सीरीज़ का हर किरदार और डायलॉग आज भी ताजा है, और अब लंबे इंतजार के बाद 'धमाल 4' की रिलीज़ डेट सामने आ गई है।
ईद 2026 के मौके पर यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसकी पुष्टि खुद फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने की है। अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी के साथ इस बार संजय मिश्रा, रवि किशन और अन्य सितारे भी हंसी की इस रेस में शामिल होंगे।
इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दर्शकों को फिर से हंसी से लोटपोट करने का वादा कर रही है। पिछली तीन फिल्मों की सफलता को देखते हुए 'धमाल 4' से उम्मीदें काफी ऊंची हैं, और अब देखना होगा कि इस बार की मस्ती में कौन-सी नई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं।
'धमाल 4' में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, संजीदा शेख, अंजली आनंद, रवि किशन जैसे सितारे होंगे। फिल्म को इंद्र कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं इसे भूषण कुमार, इंद्र कुमार, अजय देवगन मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
महीने भर पहले अजय देवगन एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था,'पागलपन वापस आ गया है। 'धमाल 4' की धमाकेदार शुरुआत हुई। मालशेज घाट का शेड्यूल पूरा, मुंबई शेड्यूल शुरू। चलिए हंसी का दंगल शुरू करते हैं।'














