माँ की चिता पर चांदी के कड़ों के लिए लेटा कलियुगी बेटा। कहा- जब तक कड़ा नहीं दोगे तब तक दाह-संस्कार नहीं होने दूंगा।
चांदी के कंगन लाकर किया गया मामला शांत
ओमप्रकाश रेगर अपनी माँ की मृत्यु के बाद भी
दरअसल, ओमप्रकाश का अपने भाइयों से संपत्ति को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। जब उसे पता चला कि मां के चांदी के गहने बड़े भाई गिरधारी को दे दिए गए हैं, तो वह आगबबूला हो गया। अंततः परिजनों ने घर से वह चांदी के कड़े मंगवाए और श्मशान घाट पर ओमप्रकाश को सौंपे। इसके बाद ही वह चिता से उठा और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आगे बढ़ सकी।
भूरी देवी के पति की मृत्यु दो साल पहले हो चुकी थी और चिता पर लेटने वाला बेटा सात भाइयों में पांचवें नंबर पर आता है। यह घटना पुरानी है लेकिन अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस अमानवीय व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं।
















