न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोजन के साथ हरी मिर्च खाने से मिलते हैं सेहत को ये 7 जबरदस्त फायदे, लेकिन इन बातों का जरूर रखें ध्यान

हरी मिर्च सिर्फ एक मसाला नहीं, बल्कि एक औषधीय गुणों से भरपूर खाद्य सामग्री है। इसे अगर सही मात्रा में सेवन किया जाए, तो यह सेहत को कई स्तरों पर फायदा पहुंचा सकती है। लेकिन अधिकता से परहेज और सावधानी जरूरी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 16 May 2025 6:29:15

 भोजन के साथ हरी मिर्च खाने से मिलते हैं सेहत को ये 7 जबरदस्त फायदे, लेकिन इन बातों का जरूर रखें ध्यान

भारतीय रसोई में स्वाद और तीखापन बढ़ाने के लिए हरी मिर्च का इस्तेमाल बहुत आम है। यह न केवल भोजन को चटपटा बनाती है, बल्कि स्वास्थ्य को भी कई तरह के लाभ देती है। हरी मिर्च में विटामिन ए, बी6, सी, आयरन, कॉपर, पोटैशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें बीटा कैरोटीन, क्रीप्टोक्सान्थिन और लुटेन-जेक्सन्थिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं।

हरी मिर्च का सेवन न केवल मोटापा कम करने में कारगर है बल्कि यह जोड़ों के दर्द से लेकर पाचन सुधारने तक में लाभकारी साबित हो सकती है। अगली बार जब आप भोजन करें, तो एक या दो हरी मिर्च जरूर शामिल करें और जानें इससे मिलने वाले ये स्वास्थ्यवर्धक फायदे:

खाने के साथ हरी मिर्च खाने के 7 बेहतरीन फायदे

1. पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है : हरी मिर्च में डाइट्री फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो गैस्ट्रिक एंजाइम्स के स्राव को बढ़ाकर पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है।

2. मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती है : हरी मिर्च में थर्मोजेनिक गुण होते हैं, जिससे शरीर में गर्मी उत्पन्न होती है और चयापचय क्रिया तेज हो जाती है। इसमें मौजूद कैप्साइसिन तत्व मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में सहायक होता है, जिससे वजन नियंत्रण में मदद मिलती है।

3. इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत : हरी मिर्च में विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। इसके अलावा, कैप्साइसिन नाक के मार्ग को खोलने और बलगम को पतला करने में मदद करता है, जिससे सर्दी-जुकाम में राहत मिल सकती है।

4. वजन कम करने में मददगार : हरी मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं लेकिन कैलोरी नहीं होती, जिससे यह वजन घटाने में मदद करती है। 2008 में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, मिर्च में मौजूद एक्टिव कंपाउंड्स पेट की चर्बी घटाने में कारगर हैं।

5. दर्द और सूजन में राहत देती है : कैप्साइसिन के कारण हरी मिर्च में दर्द निवारक और सूजनरोधी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द या मांसपेशियों की ऐंठन से राहत दिलाने में सहायक हो सकते हैं।

6. दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद :हरी मिर्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करती है और रक्त संचार को बेहतर बनाती है। कैप्साइसिन रक्त वाहिकाओं को फैलाता है जिससे हृदय संबंधी जोखिम कम हो सकते हैं।

7. त्वचा और बालों के लिए लाभकारी : हरी मिर्च में मौजूद विटामिन C और E त्वचा को चमकदार और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। ये तत्व त्वचा की मरम्मत और बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करते हैं।

हरी मिर्च का सेवन करते समय बरतें ये जरूरी सावधानियां

- हरी मिर्च का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में करें। अत्यधिक मात्रा में खाने से पेट में जलन, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

- अगर आपको तीखा खाने से एलर्जी या पाचन संबंधी परेशानी है, तो डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज