न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑपरेशन सिंदूर : भाजपा तिरंगा यात्रा के साथ निकालेगी ‘सिंदूर यात्रा’, महिलाएं करेंगी नेतृत्व

भाजपा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पूरे राजस्थान में तिरंगा यात्रा और महिलाओं के नेतृत्व में सिंदूर यात्रा आयोजित कर भारतीय सेना के सम्मान और देशभक्ति का संदेश फैला रही है। 17 मई को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें मंत्री, सांसद और विधायक भी भाग लेंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 16 May 2025 6:43:56

ऑपरेशन सिंदूर : भाजपा तिरंगा यात्रा के साथ निकालेगी ‘सिंदूर यात्रा’, महिलाएं करेंगी नेतृत्व

जयपुर: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के गौरव और आत्मबल को सम्मानित करने के उद्देश्य से भाजपा पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को राजस्थान के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी। इस यात्रा में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के साथ-साथ प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी भी भाग लेंगे।

तिरंगा यात्रा के साथ भाजपा ‘सिंदूर यात्रा’ का आयोजन भी कर रही है, जिसका उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को विशेष रूप से जोड़ना और ऑपरेशन सिंदूर के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। खास बात यह है कि सिंदूर यात्रा का दायित्व पूरी तरह से भाजपा महिला नेत्रियों को सौंपा गया है और इसमें प्रदेशभर की महिलाओं को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

ज्ञात हो कि पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा महिलाओं के सिंदूर को अपमानित करने की घटना के बाद केंद्र सरकार और भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत निर्णायक कार्रवाई की थी। अब भाजपा इस अभियान की भावना को आमजन विशेषकर महिलाओं के बीच ले जाने के लिए ‘सिंदूर यात्रा’ शुरू कर रही है।

तिरंगा यात्रा के समन्वयक भूपेंद्र सैनी ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकियों और उनके ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। सेना की इस वीरता ने देश की माताओं और बहनों का सम्मान बढ़ाया है। इसी सम्मान को जनआंदोलन का रूप देने के लिए तिरंगा यात्रा के साथ-साथ सिंदूर यात्रा भी निकाली जाएगी। यह यात्रा प्रदेश के सभी संभागों, जिलों, नगर पालिकाओं, मंडलों और शक्ति केंद्रों तक पहुंचेगी।

भाजपा का उद्देश्य है कि इस यात्रा में प्रदेश की हर महिला की भागीदारी हो। सिंदूर यात्रा विशेष रूप से शाम के समय कैंडल मार्च के रूप में निकाली जाएगी, जो महिलाओं की एकता और सम्मान का प्रतीक बनेगी।

गांव-ढाणी तक पहुंचेगा तिरंगे का संदेश:

समन्वयक भूपेंद्र सैनी ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा को गांव-ढाणी तक पहुंचाया जाएगा ताकि भारतीय सेना का मनोबल और बलिदान हर कोने में महसूस किया जा सके। 17 मई को विशेष अभियान के तहत यह यात्रा एक साथ पूरे प्रदेश में निकाली जाएगी। इसमें सभी मंत्री, सांसद, विधायक और प्रदेश स्तरीय भाजपा नेता अनिवार्य रूप से शामिल होंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह तिरंगा यात्रा किसी राजनैतिक दल की नहीं है, बल्कि यह 140 करोड़ देशवासियों की भावना और गर्व का प्रतीक है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?