न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कुणाल खेमू ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर शेयर की लंबी-चौड़ी पोस्ट, फिर भी यूजर्स इसलिए पड़ गए पीछे

भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच अभिनेता कुणाल खेमू (41) ने भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की है। हालांकि सोशल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 May 2025 7:29:33

2 News : कुणाल खेमू ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर शेयर की लंबी-चौड़ी पोस्ट, फिर भी यूजर्स इसलिए पड़ गए पीछे

भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच अभिनेता कुणाल खेमू (41) ने भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की है। हालांकि सोशल मीडिया यूजर इतने दिनों बाद रिएक्शन देने पर नाराजगी जताते हुए कुणाल को ट्रॉल कर रहे हैं। कुणाल ने आज शुक्रवार (16 मई) को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। कुणाल ने लंबे-चौड़े नोट में लिखा, “डर, दिल टूटना, चिंता, हार, जीत, भ्रम, एकता की भावना, विभाजन की भावना, क्रोध की भावना, दुख की भावना, शक्ति की भावना और शक्तिहीनता की भावना।

वीरता की भावना, कृतज्ञता की भावना, स्तब्धता की भावना, अहसास की भावना। चीजें धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में या उसके करीब वापस आ जाती हैं। हम व्यक्तियों के रूप में, परिवारों के रूप में और एक राष्ट्र के रूप में परीक्षण के समय से गुजरे हैं। हम अतीत में कुछ से गुजरे हैं और मुझे यकीन है कि हम भविष्य में और भी गुजरेंगे। मैं ‘हम’ कहता हूं क्योंकि भले ही इसने हममें से अधिकांश को सीधे प्रभावित नहीं किया हो, फिर भी इसने हम सभी को प्रभावित किया। हम सभी ने इसे अपने तरीके से निपटाया।

इससे हुई जान-माल की हानि और कई लोगों पर पड़े भय की भरपाई कोई नहीं कर सकता। इस दुनिया में आतंक के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और ऑपरेशन सिंदूर के रूप में जवाबी कार्रवाई ही इसका हकदार है। मैं भारत के नागरिक के रूप में देश के नेताओं और इसकी सशस्त्र सेनाओं की शक्ति का आभारी हूं, जिन्होंने न केवल इस देश के लोगों और मूल्यों की रक्षा की, बल्कि पूरी दुनिया को यह भी दिखाया कि अगर हम सम्मान में अपना सिर झुका सकते हैं तो हम किसी को भी अपने ऊपर कदम रखने की अनुमति नहीं देंगे और हमारे पास उन लोगों के पैर कुचलने की शक्ति और संकल्प है जो हमें या हमारे परिवारों और साथी नागरिकों के जीवन को खतरा पहुंचाते हैं।”

फैंस ने कुणाल खेमू पर साधा निशाना, किए तरह-तरह के कमेंट

इस पोस्ट के सामने आने के बाद यूजर्स कुणाल को घेर रहे हैं। वे सवाल उठा रहे हैं कि तनाव के चरम पर होने के दौरान वे चुप क्यों रहे और अब जब चीजें शांत हो गई हैं, तब ही क्यों बोल रहे हैं। एक ने कहा, “मुंबई में खबरें शायद बहुत धीमी गति से फैलती हैं।” दूसरे ने कहा, “वह अपनी नींद से उठ गए हैं।” तीसरे ने लिखा, “सो जाओ भाई।” चौथे ने लिखा, “अब याद आया आपको, बड़ी जल्दी याद आया।” पांचवें ने लिखा, “आप बहुत लेट हैं सर।” छठे ने लिखा, “बड़ी जल्दी जाग गए आप।”

सातवें ने लिखा, “अब सब हो गया भाई, अब तक क्या सोचकर चुप थे। चलो देर आए दुरुस्त आए।” आठवें ने लिखा, “अरे बाप रे इतनी तीव्र प्रतिक्रिया।” नौवें ने लिखा, “आराम से करते तो चलता। इतनी भी क्या जल्दी थी।” 10वें ने लिखा, “बहुत जल्दी नहीं याद आ गया। 5-7 महीने और रुक जाते।” कुणाल ने कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में काम किया। बतौर लीड हीरो उनकी पहली फिल्म ‘कलयुग’ थी, जिसमें उनके अभिनय की खूब सराहना हुई थी।

इसके बाद 'गो गोआ गॉन' और 'गोलमाल 3' जैसी फिल्मों के लिए उन्होंने वाहवाही लूटी। पिछली बार फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' के जरिए उन्होंने डायरेक्शन में कदम रखा था। उनकी इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी सराहा था। कुणाल की शादी सैफ अली खान की बहन एक्ट्रेस सोहा अली खान के साथ हुई है। उनके एक बेटी इनाया हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज