न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनन्या के फिगर को लेकर लोग उड़ाते थे मजाक, शेयर किया वीडियो, शनाया का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने कुछ ही सालों में बॉलीवुड में एक खास स्थान बना लिया है। अनन्या को चाहने वालों की भी कमी नहीं है। वह हमेशा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 May 2025 8:16:56

2 News : अनन्या के फिगर को लेकर लोग उड़ाते थे मजाक, शेयर किया वीडियो, शनाया का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने कुछ ही सालों में बॉलीवुड में एक खास स्थान बना लिया है। अनन्या को चाहने वालों की भी कमी नहीं है। वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इस बीच अनन्या ने यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर लिली सिंह को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें अनन्या ने महिलाओं के लिए स्थापित किए गए अनरियलिस्टिक यानी नकली ब्यूटी स्टैंडर्ड पर बात की है। अनन्या ने बताया कि कैसे उन्हें हर मौके पर उनके शरीर के लिए मजाक का कारण बनना पड़ा। अनन्या ने इस इंटरव्यू की एक क्लिप शेयर की है।

इसमें अनन्या बोल रही हैं कि आप कभी जीत नहीं सकते। जब मैं 18-19 साल की थी, तब मैंने करिअर की शुरुआत की थी और मैं बहुत पतली थी और लोग मुझे लेकर मजाक उड़ाते थे। वे कहते थे कि तुम्हारे पैरों में मांस नहीं है, तुम एक लकड़ी की छड़ी की तरह दिखती हो, तुम्हारे पास ब्रेस्ट नहीं हैं और तुम्हारा फिगर नहीं है। जैसे-जैसे मैं बड़ी हो रही हूं और मेरा शरीर भर रहा है, फिर भी मुझे आलोचना का सामना करना पड़ता है। वे कहते थे, ‘ओह, वो सर्जरी करवा चुकी होगी, या उसने यह करवा लिया होगा।’ तो आप कभी जीत नहीं सकते। लोग हमेशा कुछ न कुछ कहेंगे और आलोचना करेंगे।

मुझे लगता है कि खासकर महिलाओं के साथ ही ये ज्यादा होता है। मुझे नहीं लगता कि वे पुरुषों के साथ ऐसा करते हैं। मुझे लगता है कि यह हमारी गलती भी है, क्योंकि हमने फिल्मों में नकली सुंदरता मानदंड स्थापित किए हैं। मैं एक एक्ट्रेस के रूप में कभी-कभी ये महसूस करती हूं कि मैं अपने किरदारों के जरिये ये मैसेज देती हूं कि आप सब सुंदर हैं, आप सुबह उठते हैं और आपके बाल ठीक होते हैं, मेकअप होता है, लेकिन यह सच नहीं है। मुझे लगता है कि आपको कहीं न कहीं इसे बैलेंस करना होगा। हमें लोगों को ये बताना होगा कि यह असलियत नहीं है। हम भी हमेशा ऐसे नहीं दिखते।

मैं इसे बैलेंस करने की कोशिश करती हूं। जैसे जब मैं कैमरे के सामने नहीं होती, तो मैं ऐसी नहीं दिखती। मैं अब ज्यादा सजग होकर अपनी सेहत का ध्यान रखती हूं और ये कोई डाइट या सख्त नियमों वाला सफर नहीं है। मैं अब समझने लगी हूं कि मेरे शरीर को क्या सूट करता है और उसी के हिसाब से खाना-पीना और रूटीन बना रही हूं। हालांकि मैं अब भी पिज्जा और आइसक्रीम जैसे अपने फेवरेट फूड्स खाना पसंद करती हूं। शरीर को प्यार देना और खुद को समझना ही असली खूबसूरती की पहचान है। अनन्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी वेब सीरीज 'कॉल मी बे' का सीक्वल जल्द ही फ्लोर पर आने वाला है।

शनाया कपूर ने अपने पहले म्यूजिक वीडियो Vibe की क्लिप इंस्टाग्राम पर की शेयर

एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पहला कदम रख दिया है। मशहूर रैपर फ्रेंच मोंटाना और सिंगर गुरु रंधावा के साथ शनाया ने अपना पहला ग्लोबल म्यूजिक वीडियो ‘वाइब’ रिलीज कर दिया है। इस गाने में उनकी शानदार स्टाइलिंग और ग्लैमरस स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। शनाया ने आज शुक्रवार (16 मई) को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘वाइब’ का पोस्टर और वीडियो की एक छोटी सी क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “इस गाने में मेरा दिल लगा है।

मेरा पहला ग्लोबल कोलैब Vibe अब रिलीज हो गया है!” वीडियो में शनाया की बॉडी लैंग्वेज, एक्सप्रेशंस और कैमरा कॉन्फिडेंस साफ झलकता है। शनाया के डांस मूव्स और स्टाइल को देखकर कई यूजर्स ने उन्हें कैटरीना कैफ से तुलना करते हुए लिखा, “दूसरी कैटरीना लॉन्च हो गई है।” एक ने लिखा, “तुम बॉलीवुड पर राज करने वाली हो।” दूसरे ने लिखा, “आलिया भट्ट के बाद एक और स्टार का जन्म हुआ है।” कुछ लोगों ने यह भी कहा कि शनाया की स्क्रीन प्रेजेंस ‘The Fabulous Lives of Bollywood Wives’ में दिखी उनकी मां महीप कपूर से भी बेहतर है।

हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने शनाया में नुस्ख निकाले हैं। शनाया अब जल्द ही बड़े पर्दे पर भी नजर आने वाली हैं। उनकी पहली फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में वह विक्रांत मैसी के साथ दिखेंगी, जो 11 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसके बाद वह आनंद एल राय की फिल्म ‘तू या मैं’ में आदर्श गौरव के साथ रंग जमाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी