न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लाल नहीं, पीला तरबूज है ज़्यादा फायदेमंद, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर वेट लॉस तक देता है बेहतरीन फायदे

पीला तरबूज लाल तरबूज से ज्यादा फायदेमंद होता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने, वेट लॉस, पाचन सुधारने, त्वचा निखारने और आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने में कारगर है। गर्मियों में इसका सेवन शरीर को ठंडक और पोषण दोनों देता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 16 May 2025 4:06:36

 लाल नहीं, पीला तरबूज है ज़्यादा फायदेमंद, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर वेट लॉस तक देता है बेहतरीन फायदे

जैसे ही गर्मियों का मौसम दस्तक देता है, बाजार में मौसमी फलों की बहार आ जाती है। इन्हीं में से एक है तरबूज, जो गर्मियों में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला फल है। यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ शरीर को ठंडक भी देता है। आमतौर पर जब हम तरबूज की बात करते हैं तो दिमाग में लाल रंग का रसीला फल आता है, लेकिन क्या आपने कभी पीले तरबूज के बारे में सुना है?

आज हम आपको पीले तरबूज के बारे में बताएंगे, जो न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है और शरीर को प्राकृतिक रूप से पोषण भी मिलता है। आइए जानें पीले तरबूज के चौंकाने वाले फायदे—

लाल तरबूज से अधिक गुणकारी होता है पीला तरबूज

पोषक तत्वों से भरपूर: स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, पीला तरबूज लाल तरबूज की तुलना में अधिक लाभकारी होता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी के अलावा आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और बीटा-कैरोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

वजन घटाने में मददगार:
जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए पीले तरबूज का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और ये पेट को देर तक भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।

पाचन में लाभदायक: गर्मियों में हैवी और तले-भुने खाने की वजह से गैस, एसिडिटी और अल्सर जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। पीले तरबूज में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और पेट साफ रखने में सहायक होता है।

गर्मी में हाइड्रेशन का बेहतर स्रोत: पीले तरबूज में पानी की भरपूर मात्रा होती है, जिससे गर्मियों में शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। यह डिहाइड्रेशन से बचाव करता है और शरीर को ठंडा रखता है।

इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत: इसमें विटामिन-सी और विटामिन-ए की पर्याप्त मात्रा होती है, जो इम्यून सिस्टम को ताकत देती है। यह वायरल संक्रमणों से लड़ने में सहायक होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

पाचन क्रिया को बनाता है बेहतर: फाइबर युक्त यह फल कब्ज की समस्या को दूर करता है और मल त्याग को आसान बनाता है। इसका सेवन हल्का होता है, जल्दी पचता है और अपच जैसी समस्याओं से राहत देता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर: पीले तरबूज में बीटा-कैरोटीन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो शरीर में जाकर विटामिन-ए में परिवर्तित होता है। यह आंखों की रोशनी को बनाए रखने और उम्र के साथ उनकी रक्षा करने में मदद करता है।

स्किन को बनाता है जवां और ग्लोइंग
: यह त्वचा की कोशिकाओं की मरम्मत करता है, झुर्रियों को कम करता है और त्वचा को निखारता है। यह स्किन को जवां बनाए रखने में भी असरदार होता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज