न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'Operation Sindoor का सियासी फायदा उठाना चाहते हैं PM मोदी', कांग्रेस नेता जयराम रमेश का केंद्र पर निशाना

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिक लाभ उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने एनडीए शासित राज्यों की बैठक, फेक न्यूज के खिलाफ योजना और संसद सत्र की मांग पर केंद्र को घेरा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 16 May 2025 9:41:38

 'Operation Sindoor का सियासी फायदा उठाना चाहते हैं PM मोदी', कांग्रेस नेता जयराम रमेश का केंद्र पर निशाना

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ऑपरेशन सिंदूर को राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने केवल एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 25 मई को बैठक में बुलाया है, ताकि ऑपरेशन सिंदूर के बहाने सियासी फायदा उठाया जा सके।

इस बीच पाकिस्तान भारत के खिलाफ फेक न्यूज और दुष्प्रचार फैलाने में जुटा हुआ है। इसे रोकने के लिए केंद्र सरकार ने यह योजना बनाई है कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता विदेशों में जाकर भारत का पक्ष प्रस्तुत करेंगे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनेगी क्योंकि पार्टी हमेशा राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देती है।

'पीएम मोदी और बीजेपी कर रहे कांग्रेस को बदनाम'

जयराम रमेश ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी लगातार कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान के खिलाफ भारत की सेना ने कार्रवाई की थी, तब कांग्रेस ने सभी दलों को एकजुट रहने का आह्वान किया था।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार नहीं हुए। अब अचानक पाकिस्तान और आतंकवाद को लेकर भारत के दृष्टिकोण को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समझाने के लिए प्रतिनिधिमंडल विदेश भेजने का निर्णय ले लिया गया है। कांग्रेस इस प्रयास में ज़रूर शामिल होगी क्योंकि हम इन मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं करते, जैसा कि बीजेपी करती है।" जयराम रमेश ने यह भी बताया कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने इस विषय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बातचीत की है।

संसद के विशेष सत्र की कांग्रेस ने की थी मांग

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या हो गई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक शामिल थे। इसके जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं