न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देशभर में शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा मतदान, समय आने पर हम भी देंगे जवाब: मुख्य चुनाव आयुक्त

लोकसभा चुनाव के बीच विपक्ष ने चुनाव आयोग और ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। पोलिंग-बूथ वाइज मतदान प्रतिशत के आंकड़े को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी हुई है। इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि वह किसी दिन खुलासा करेंगे कि किस तरह से लोगों को गुमराह किया जा रहा है। लोगों के मन में शंकाएं पैदा हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने गुमराह करने वालों को कल जवाब दिया है, लेकिन हम भी समय आने पर इसका जवाब देंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 25 May 2024 4:21:57

देशभर में शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा मतदान, समय आने पर हम भी देंगे जवाब: मुख्य चुनाव आयुक्त

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच विपक्ष ने चुनाव आयोग और ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। पोलिंग-बूथ वाइज मतदान प्रतिशत के आंकड़े को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी हुई है। इस बीच मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि वह किसी दिन खुलासा करेंगे कि किस तरह से लोगों को गुमराह किया जा रहा है। लोगों के मन में शंकाएं पैदा हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने गुमराह करने वालों को कल जवाब दिया है, लेकिन हम भी समय आने पर इसका जवाब देंगे।

दरअसल, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने पोलिंग बूथ-वाइज मतदान प्रतिशत के आंकड़ों को अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए चुनाव आयोग को निर्देश देने की मांग की थी। शुक्रवार (24 मई) को हुई सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एडीआर की याचिका पर चुनाव आयोग को निर्देश देने से इनकार कर दिया। विपक्ष का आरोप है कि पोलिंग बूथ-वाइज मतदान प्रतिशत आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। इससे चुनाव आयोग पर भी सवाल उठे हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने डाला वोट

वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार (25 मई) के लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत दिल्ली में वोट डाला। वह राजधानी के न्यू मोतीबाग में अपनी पत्नी के साथ वोट डालने गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की और बताया कि देशभर में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो रहे हैं। कहीं से भी हिंसा की खबर नहीं है। सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।

उनसे चुनाव आयोग और ईवीएम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका को लेकर सवाल हुआ। इस पर राजीव कुमार ने कहा, "संदेह का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है। किसी दिन हम सबको इसके बारे में बताएंगे और बताएंगे कि लोगों को कैसे गुमराह किया जाता है। इससे हमारी वोटिंग भी प्रभावित होती है, क्योंकि लोगों के मन में इस बात को लेकर संदेह पैदा होता है कि ईवीएम सही है या नहीं, वोटिंग लिस्ट ठीक है या नहीं। कल सुप्रीम कोर्ट ने इन सबका जवाब दिया, लेकिन हम भी किसी दिन जवाब देंगे।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
NCP के विलय की चर्चाओं के बीच BJP का बड़ा दांव, दोनों गुटों को केंद्र में मंत्री पद का ऑफर?
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी